दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

डेवलपमेंट मैनेजर एवं सेल्स ऑफिसर पद की भर्ती हेतु प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 07 जून को दुर्ग में

 

दुर्ग। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र में 07 जून 2022 को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। कैंप में एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कारपोरेशन लिमिटेड जीई रोड सुपेला भिलाई में डेवलपमेंट मैनेजर एवं सेल्स ऑफिसर की क्रमशः 5-5 पदों की भर्ती की जाएगी। जिसके लिए स्नातक, अनुभव 06 माह, आयु सीमा 18 से 23 वर्ष तक है। डेवलपमेंट मैंनेजर में चयनित होने पर 15000 रुपये मासिक वेतन एवं सेल्स ऑफिसर हेतु 12000 रुपए मासिक वेतन दिया जाएगा। इच्छुक आवेदक अपने समस्त दस्तावेज के साथ मालवीय नगर दुर्ग स्थित जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में सुबह 10ः30 बजे से उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र से संपर्क कर सकते है।

एनएमएमएस परीक्षा में जिले के 542 विद्यार्थियों ने मारी बाजी राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा (एनएमएमएस परीक्षा) में इस बार दुर्ग के छात्रों ने एक लंबी छलांग मारी है और गत वर्ष की तुलना में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए जिले के 542 विद्यार्थी चयनित हुए हैं। यह आंकड़ा पिछले वर्ष की तुलना में 321 अधिक है। चयनित विद्यार्थियों में विकासखण्ड धमधा से 219, विकासखण्ड दुर्ग से 207 एवं विकासखण्ड पाटन से 116 विद्यार्थी सम्मिलित है। जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय से कुल 65 विद्यार्थी चयनित हुये है। राज्य में दुर्ग जिले से दीपक कुमार साहू, कुणाल कुमार चन्द्राकर, कु. लोरीमा साहू ने क्रमशः मेरिट सूची के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान में अपना वर्चस्व स्थापित किया है।

पट्टा सर्वे को लेेेेकर अहिवारा और जामुल में कलेक्टर ने की समीक्षा कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे द्वारा नगर पालिका परिषद अहिवारा और जामुल का दौरा किया गया। जहां उनके द्वारा पट्टे के सर्वे के कार्य की समीक्षा की गई। उन्होंने अहिवारा के सभी 15 वार्डों और जामुल क्षेत्र अंतर्गत नवीन पटटे के लिए 20 वार्डों से प्राप्त कुल 1168 आवेदन के संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा की। उन्होंने अपात्र हितग्राहियों का पुनरीक्षण करने का निर्देश सीएमओं को दिया और जनसमस्या निवारण शिविर में प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने की बात कही।

 

Related Articles

Back to top button