देश-दुनियाफीचर्डविविध

डेविड वॉर्नर ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की, जानिए कब खेलेंगे टेस्ट करियर का आखिरी मैच?

डेविड वॉर्नर ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है. उन्होंने बताया कि है आखिरी मैच कब खेलेंगे…

नईदिल्ली (ए)। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी डेविड वॉर्नर ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है. आईसीसी ने ऑफीशियल वेबसाइट पर यह जानकारी शेयर की. वे पाकिस्तान के खिलाफ जनवरी 2024 में टेस्ट करियर का आखिरी मैच खेलेंगे. इससे पहले वॉर्नर एशेज सीरीज और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच खेलेंगे. ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच जनवरी 2024 में टेस्ट सीरीज खेली जानी है. इसी दौरान वॉर्नर आखिरी मैच खेलेंगे।

वॉर्नर अभी इंग्लैंड में हैं और वे भारत के खिलाफ होने वाले फाइनल मैच की तैयारी कर रहे हैं. वॉर्नर इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ 16 जून से शुरू होने वाली एशेज सीरीज का हिस्सा होंगे. आईसीसी की वेबसाइट पर छपी खबर के मुताबिक वॉर्नर ने हाल ही में टेस्ट में संन्यास को लेकर बात की है. वे जनवरी 2024 में पाकिस्तान के खिलाफ सिडनी टेस्ट के दौरान संन्यास ले लेंगे. यह उनका होम ग्राउंड है. वे इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ भी दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेल सकते हैं।

वॉर्नर ने कहा कि आपको रन बनाने होंगे. मैंने हमेशा कहा है कि (2024) टी20 विश्व कप में शायद मेरा आखिरी मैच होगा. मैं वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और एशेज सीरीज के बाद पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली सीरीज में आखिरी बार खेलूंगा।

गौरतलब है कि वॉर्नर का अब तक का करियर शानदार रहा है. उन्होंने 102 टेस्ट मैचों में 8158 रन बनाए हैं. इस दौरान वॉर्नर ने 3 दोहरे शतक, 25 शतक और 34 अर्धशतक लगाए हैं. उनका टेस्ट इंटरनेशनल में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 335 रन रहा है. वे भारत, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और पाकिस्तान समेत कई बड़ी टीमों के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button