दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

डोंगरगढ़ माता का दर्शन करने गए, घर में हो गई लाखो की चोरी: पड़ोस की महिला ने दिया घटना को अंजाम, 04 लाख का सोने चांदी का जेवर जप्त

 

भिलाई। प्रार्थी सागर मित्तल पिता सोमनाथ मित्तल उम्र 28 साल निवासी सडक नं. 25 श्री श्याम वाटिका स्मृतिनगर ने दिनांक 09.10.2022 के 00.15 बजे चौकी स्मृतिनगर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसके माता पिता चौहान टाउन में इनके किराना के दुकान में थे तथा यह अपनी पत्नि के साथ डोंगरगढ मंदिर दर्शन करने दिनांक 08.10.22 के दोपहर 3.00 बजे से गया था जो रात्रि में 11.00 बजे करीब वापस घर आने पर देखे उपर बेडरूम का आलमारी का दराज का लॉक टुटा हुआ है।

कि कोई अज्ञात चोर 1. नग सोने का नेक्लेस कान टाप्स सहित वजनी 40 ग्राम करीब 2. एक सोने का चैन 20 ग्राम करीब 3. सोने का लार्केट 5 ग्राम करीब 4. तीन नग सोने की लेडिस अंगुठी 15 ग्राम करीब कीमती 4,00,000 रू लगभग को चोरी कर ले गया कि रिपोर्ट पर अपराध धारा 457,380 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान सामने के मकान में रहने वाली निर्मल कौर को उसके मकान के पास शाम को देखना बताये पर महिलाको अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया।

जिन्होंने अपराध स्वीकार करते हुये बतायी कि दो वर्ष पूर्व प्रार्थी की माता चाबी दी थी जिससे मेन गेट का लॉक को खोलकर अंदर प्रवेश कर उपर के रूम से आलमारी का दराज को तोड़कर सोने का जेवरात एक जोड सोने का नेक्लेस टाप्स सहित एक सोने का चैन लॉकेट सहित एवं तीन नग अगुठी सोने का चोरी कर अपने मकान के दीवान के अंदर छीपा कर रखी थी, जिसे पुलिस ने बरामद किया गया।

आरोपियों निर्मलकौर पति स्व इन्दरजीत कौर उम्र 60 साल सडक नं. 25 श्री श्याम वाटिका स्मृतिनगर को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमाण्ड
हासिल किया जाता है। उपरोक्त कार्यवाही चौकी प्रभारी स्मृतिनगर युवराज देशमुख, सउनि राजेन्द्र देशमुख आरक्षक आत्मानंद कोसरे मनीष थापा महिला आरक्षक नम्रता सिंह की भूमिका सराहनीय रही।

Related Articles

Back to top button