दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

डोगरगढ दर्शन के लिए जाने वाले पदयात्रियों के सुरक्षा को ध्यान में रखकर दुर्ग ट्रैफिक पुलिस ने किया रूट तैयार

भिलाई। पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देश तथा मार्गदर्शन मे उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) के नेतृत्व में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा डोगरगढ दर्शन के लिए जाने वाले पदयात्रियों के सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रूट तैयार किया गया है।

रायपुर की ओर से आने वाले पदयात्रियों के लिये कुम्हारी, चरोदा, डबरापारा से खुर्सीपर रेल्वे फाटक होते, सेक्टर की ओर से मुर्गा चौक, ग्लोब चौक, सेक्टर 09 चौक, एम. डी बांग्ला चौक, जेल तिराहा होते महाराजा चौक, पुलगांव से अंजोरा होते राजनांदगाव जा सकेंगे तथा दुर्ग भिलाई के पदयात्री वाय सेफ ब्रिज होते हुए मालवीनगर, पटेल चौक से पुलगांव होते हुए अंजोरा से राजनांदगाव तक पहोच सकेंगे।

दुर्ग पुलिस पदयात्रियों एवं वाहन चालको से निम्न सावधानियां रखने की अपील करती है।

दर्शन के लिए जाने वाले पदयात्रियों से अपील

पदयात्री अपने पीठ पर या बैग में रेडियम स्टीकर लगाकर चले एवं रिफ्लेक्टिव कपडे पहने डार्क कलर का कपडा ना पहनें ताकि वाहन चालक को आप आसानी से दिखाई दे सकें।

सड़क के एकदम किनारे बांये ओर चले वाहन चलने वाले सडक पर ना चले ताकि दुर्घटना से बच सकें।

देर रात यात्रा प्रारंभ करने से बचें।

प्रशासन द्वारा निर्धारित पदयात्रा मार्ग पर ही चले।

पदयात्रा के दौरान सड़क पर विश्राम ना करे अन्यथा एक गंभीर दुर्घटना के शिकार हो सकते है।

पदयात्रा मार्ग पर बांये ओर वाहन चल रहे होगें अतः सचेत एवं चौकन्ना होकर पदयात्रा करें।

दर्शन के लिए वाहन से जाने वाले वाहन चालको से अपील

देर रात यात्रा करने के बचे।

अधूरे नींद (अनिंद्रता) में वाहन ना चलाये।

वाहन में क्षमता से अधिक सवारी ना बैठायें।

शराब एवं किसी भी प्रकार का मादक पदार्थ का सेवन कर वाहन ना चलाये।

सड़क पर वाहन पार्क ना करें।

रात्रि के समय वाहन लोबीम (डिपर) पर चलायें।

पदयात्री थके होने के कारण कई बार असुरक्षित हो जाते है अतः आप सतर्कतापूर्वक वाहन चलाये और दुर्घटना से बचें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button