दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

ड्यूटी के दौरान हार्ड अटैक आने से निगमकर्मी की हुई मौत: महापौर, सभापति और आयुक्त ने जताया शोक

भिलाई। बुधवार की दोपहर करीब 12:45 बजे ड्यूटी के दौरान नगर पालिक निगम भिलाई चरोदा के सहायक राजस्व निरीक्षक की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक जरवाय निवासी दिलीप देवांगन (57 वर्ष) रोजाना की तरह बुधवार को भिलाई-चरोदा निगम ड्यूटी करने पहुंचा और निगम के प्रथम तल स्थित संपत्तिकार विभाग में बैठा था, इसी दौरान अचानक चक्कर आया और वह गिर गया।

वहां उपस्थित निगमकर्मियों ने तुरंत उठाकर नीचे लाए और गाड़ी से पास ही स्थित शासकीय अस्पताल भिलाई 03 ले गए। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद दिलीप देवांगन को मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार मृतक साडा के समय दैनिक वेतनभोगी के रूप में भर्ती हुआ था, वर्ष 2008 में वो निगम का नियमित कर्मचारी बना और वर्तमान में सहायक राजस्व निरीक्षक (एआरआई) के पद पर कार्यरत था। मृतक के दो पुत्र है।

वहीं इस ख़बर के बाद निगम में शोक की लहर है। निगम के महापौर निर्मल कोसरे, सभापति कृष्णा चंद्राकर, आयुक्त दशरथ सिंह राजपूत सहित अन्य निगमकर्मियों ने शोक व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button