दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भाजपा का भिलाई नगर और वैशाली नगर विधानसभा स्तरीय बैठक का आयोजन 24 को

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार विधानसभा स्तरीय बैठक का आयोजन आहूत की गयी है। दिनांक 24 अप्रैल 2023 सोमवार को वैशालीनगर एवं भिलाईनगर विधानसभा बैठक गुरुद्वारा गुरु नानक नगर गौरव पथ उत्सव भवन के सामने आहूत की जा रहा है।

जिसमें भिलाई नगर विधानसभा का बैठक दोपहर 2:00 से 4:00 एवं वैशाली नगर विधानसभा की बैठक 5:00 से 7:00 बजे तक रखी गई है जिसमें दोनों बैठकों में मुख्य वक्ता के रूप में बृजमोहन अग्रवाल विधायक रायपुर पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा भिलाई जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया द्वारा किया जाएगा।

विशेष अतिथि के रूप में दुर्ग सांसद विजय बघेल ,राज्यसभा सांसद सरोज पांडे, प्रेम प्रकाश पांडे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन, विद्यारतन वैशाली नगर विधायक, भाजपा जिला के संगठन प्रभारी संदीप शर्मा, सहप्रभारी चेम्मन देशमुख ,बूथ सशक्तीकरण अभियान के भिलाई संगठन जिला संयोजक जय प्रकाश यादव विशेष रूप से उपस्तिथ रहेंगे।

बैठक में अपेक्षित श्रेणी में शक्ति केंद्र के प्रभारी, संयोजक, सहसंयोजक मंडल के अध्यक्ष ,मंडल पदाधिकारी ,विधानसभा में निवासरत जिले के पदाधिकारी, जिले के मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संयोजक व सहसंयोजक ,महामंत्रीगण,सांसद ,विधायक ,पूर्व विधायक ,पार्षद ,छाया पार्षद ,विधानसभा के निवासरत मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी कार्यसमिति के सदस्यगण ,नगर पालिक निगम के नेता प्रतिपक्ष,उप नेता प्रतिपक्ष ,समन्वयक होंगे।

इस बैठक में 2023 के चुनाव के लिए बूथ स्तर पर तैयारी का जायजा बूथ सशक्तिकरण अभियान की समीक्षा एवं विस्तृत जानकारी ली जाएगी।उक्त जानकारी भिलाई जिला भाजपा मीडिया विभाग के प्रभारी जय प्रकाश यादव एवं रणजीत सिंह राजा सह प्रभारी मीडिया भाजपा ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button