छत्तीसगढ़फीचर्ड

तंत्र मंत्र से पैसे का बारिश करने का लालच देकर 52.49 लाख रुपए ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

आरोपी द्वारा छलपूर्वक अपने झांसे में लेकर घर में रूपये पैसों की बारिश कराने की लालच देकर प्रार्थी से फोन पे, गुगल पे के माध्यम से कुल 52,49,425/- रूपये का किया गया था धोखाधड़ी…

 

धमतरी। प्रार्थी लेखराम चंद्राकर पिता निर्भय लाल चंद्राकर उम्र 62 वर्ष साकिन परसवानी थाना कुरूद जिला धमतरी ने लिखित आवेदन पत्र पेश किया जिसमें आरोपी मोहन बाबा, धरम पाल, रेखा राजपूत साकिनान मथुरा यूपी के द्वारा अक्टूबर 2021 से 04 अलग-अलग मोबाईल नंबर में प्रार्थी को फोन कर छलपूर्वक अपने झांसे में लेकर घर में रूपये पैसों की बारिश कराने की लालच देकर प्रार्थी से फोन पे, गुगल पे के माध्यम से कुल 52,49,425/रूपये लेने की रिपोर्ट पर थाना कुरूद में अप० क्र० 505/2024 धारा 318 (4) 3(5) बीएनएस० कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना दौरान आरोपी कॉल लोकेशन एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपी सुनील उर्फ सोनू उर्फ अक्षय शर्मा पिता गिरीश कुमार शर्मा उम्र 25 वर्ष साकिन फरीदाबाद बल्लभगढ़ सेक्टर 03 थाना अम्बेडकर चौक जिला बल्लभगढ़ की पतासाजी कर हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार कर बताया कि अपने मोबाईल अलग अलग नंबर से दिनांक 18.10.2021 से दिनांक 23.09.2024 तक लगातार उपरोक्त नंबरों से अपने दादा मोहन शर्मा उर्फ मोहन बाबा, मौसा धरमपाल तथा अपने पड़ोसी रेखा राजपूत के मोबाईल नंबर 8512827802 में उनके नाम से बात कर लेख राम पैसा डालने बोलता था। जिसके बारे में दादा मोहन शनों, मौसा धरमपाल, पडोसी रेखा राजपूत नही जानते है।

लेख राम चंद्राकर को तंत्र मंत्र से पैसे का बारीश करने का लालच देकर लगातार अपने एसबीआई० के खाता नंबर 37283229331 में तथा मोबाईल नंबर 9599596902 में गूगल पे व फोन पे में लगातार लेख राम चंद्राकर से करीबन 52,49,525/- रू० लिया।

जिसमें से कुछ रकम को ऑनलाईन AVIATOR GAME एवं RUMMY LOOT एप्प में हार गया तथा कुछ को स्वयं के निजी व घरेलू कार्य में खर्चा कर दिया बताया, आरोपी के द्वारा नोकिया कंपनी का कीपैड मोबाईल जिसमें मोबाईल नंबर 9119748337 व सैमसंग गैलेक्सी एस 24 अल्ट्रा टच स्क्रीन मोबाईल जिसमें मो०नं० 9599696902 को पेश करने पर समक्ष गवाहों के जप्त किया गया तथा आरोपी के विरूद्ध अपराध पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर विविधवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

आरोपी का नाम: सुनील कुमार उर्फ सोनू उर्फ अक्षय शर्मा पिता गिरीश कुमार उम्र 25 वर्ष साकिन बल्लबगढ़ सेक्टर 03 फरीदाबाद थाना अम्बेडकर चौक जिला बल्लभगढ़ (हरियाणा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button