दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिले के 23 शिक्षकों को विनोबा पुरस्कार से किया सम्मानित

दुर्ग। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिले में संचालित आचार्य विनोबा भावे शिक्षक कार्यक्रम के अंतर्गत 23 शिक्षकों को सम्मानित किया। जिसमें धमधा ब्लॉक के 11, पाटन ब्लॉक के 07 और दुर्ग ब्लॉक के 05 शिक्षक शामिल है। जिले के विभिन्न स्कूलों के 10 शिक्षकों को माह सितम्बर और अक्टूबर के लिए ’पोस्ट ऑफ द मंथ’ और ’बोलेगा बचपन’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

साथ ही उत्कृष्ट दुर्ग कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा 10वीं एवं 12वीं की माह सितम्बर में आयोजित मासिक परीक्षा मे उत्कृष्ट परिणाम देने वाले 6 विद्यालय के प्राचार्यों को एवं माह अगस्त से अक्टूबर तक जिस क्लस्टर के विद्यालयों ने सक्रिय सहभागिता के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, उन संकुलों के 7 संकुल समन्वयकों को सम्मानित किया गया।

विनोबा ऐप के माध्यम से हर महीने जिले के नवाचारी शिक्षकों को ’’पोस्ट ऑफ द मंथ’’ और विभिन्न कौशल संवर्धन पहल में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत किया जाता है। इसके अलावा बोलेगा बचपन, टॉप 3 क्लस्टर और उत्कृष्ट दुर्ग कार्यक्रम में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों का भी सम्मान किया जाता है।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कलेक्टर सुश्री चौधरी ने सभी सम्मानित शिक्षकों को बधाई दी और उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने सभी शिक्षकों से छात्रों के समग्र विकास के लिए इसी तरह कार्य करते रहने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में ओपन लिंक्स फाउंडेशन के जिला समन्वयक प्राची तुमसरे और जिले के अनेक शिक्षक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

कार्यक्रम में संयुक्त कलेक्टर एम. भार्गव, नगर निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय, जिला शिक्षा अधिकारी अरविन्द मिश्रा, विनोबा नोडल डॉ. पुष्पा पुरुषोत्तमन, डीएमसी सुरेन्द्र पांडे, एपीसी विवेक शर्मा, एमआईएस प्रशासक संजय कुमार वर्मा एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी कैलाश साहू उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button