छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP त्रिलोक बंसल ने जिले के मेडिकल संचालकों की ली बैठक, संदिग्ध व्यक्तियो की सूचना देने के दिए निर्देश

खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई। दिनांक 13.02.2024 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई में पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल द्वारा अति0पुलिस अधीक्षक नेहा पाण्डेय,पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खैरागढ़ लालचंद मोहले व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गण्डई प्रषांत खाण्डे की उपस्थिति में जिले के थाना/चौकी प्रभारियों की मींटिग लेकर अपराध नियत्रंण एवं लंबित मामलो की गहनता से समीक्षा की गई।

अपराध रोकने एवं असामाजिक गतिविधियों पर नियत्रंण हेतु सख्त दिशा निर्देश दिया गया। अधिक से अधिक प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने एवं समंस/वारंटो की तमीली पर विषेष बल दिया गया। थानो में लंबित अपराध, मर्ग, एवं षिकायतों के शीघ्र निराकरण हेतु हिदायत दिया गया।

थानो मे दर्ज गुम इंसान के प्रकरणों में गंभीरता से जांच कर गुम इंसानो की पता तलाश करने निर्देषित किया गया। अपराधों के रोकथाम हेतु अधिक से अधिक माईनर एक्ट की कार्यवाही कर जुऑ,अवैध शराब बिक्री, दवाईयां नशाखोरी पर नियंत्रण करने थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया।

थानो में लगे हुए कैमरा के उचित रख-रखाव हेतु एवं थाना प्रभारियों को जनता में महिला एवं बच्चो के विरूद्ध अपराध, सायबर अपराध ,सामाजिक बुराईयों के प्रति जागरूक करने तथा षिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए चलित थाना व विभिन्न ग्रामों में सामुदायिक पुलिसिंग चलाये जाने के लिए हिदायत दिया गया। क्राईम मीटिग में जिला खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई के समस्त थाना चौकी प्रभारी खैरागढ़ ठेलकाडीह, छुईखदान,गण्डई, गातापार, मोहगांव, साल्हेवारा, बकरकटृटा, जालबॉधा उपस्थित थे।

नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल का जिले के शराब व गांजा व्यापारियों को कड़ी चेतावनी: जिले के पुलिस कप्तान त्रिलोक बंसल (आईपीएस) के दिशा निर्देशन में पुलिस चौकी प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक प्रतिभा लहरे द्वारा चौकी क्षेत्र के समस्त गुंडा बदमाशों, शराब बेचने वाले कोचियों, जुआ/सट्टा खेलाने वाले ठेकेदारों को चौकी मे बुलावाकर परेड ली गई साथ हि इन्हे चेतावनी दिया गया।

उक्त अपराध में संलग्न पाए जाने पर उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी तथा इन पर अंकुस लगाने के लिए शपथ पत्र मे हस्ताक्षर लिया गया इनके द्वारा शपथ लिया गया की मेरे द्वारा यदि कोई उक्त अपराध घटित किए जाने पर मेरे विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाये।

जिले के समस्त मेडिकल संचालकों की ली गई बैठक: शासन के मंशानुरूप नशा के रूप में मेडिकल दवाईयों के इस्तेमाल को पूरी तरह रोकने हेतु जिले के पुलिस कप्तान त्रिलोक बंसल (आईपीएस) के निर्देशन में एवं अति. पुलिस अधीक्षक नेहा पाण्डेय के मार्गदर्शन में जिले में बढ़ते नशा को रोकने हेतु जिले के पुलिस थाना खैरागढ़, छुईखदान, ठेलकाडीह, गातापार, गंडई, साल्हेवारा, मोहगांव, बकरकट्टा क्षेत्र के मेडिकल संचालको का सामुहिक बैठक लिया गया।

जिसमें करीब 105 मेडिकल संचालक उपस्थित हुए। इस अवसर पुलिस अधीक्षक ने सभी मेडिकल एसोशियेशन के पदाधिकारियों एवं संचालकों से चर्चा करते हुए दवाईयों को नशे के इस्तेमाल के विरोध में जो अभियान चल रहा है उसका पूरा समर्थन करने साथ ही शासन की इस महत्वपूर्ण योजना के अधिकृत चिकित्सक की पर्ची पर ही दवाई जिनका नशे के रूप में दुरूपयोग संभव है,का विक्रय करने एवं उक्त दवाओं के रिकार्ड का संधारण नियमानुसार करने का समझाईश दिया एवं ऐसे संदिग्ध बच्चे या कोई भी व्यक्ति मेडिकल संचालक की जानकारी में आयेंगे तो पुलिस विभाग को सूचित करके अपने दायित्व का निर्वहन करने बताया।

मेडिकल संचालको की अवैध गतिविधियों में संलिप्तता पाये जााने पर एनडीपीएस के तहत अपराध पंजीबध्द करने, एनडीपीएस के कड़े प्रावधानों के संबंध में, दोषमुक्ति के प्रकरणों में विवेचको की त्रुटि पर कार्यवाही करने, लागतार सजग रहने समझाईश दिया गया। बैठक के दौरान अति.पुलिस अधीक्षक नेहा पाण्डेय द्वारा भी मेेडिकल संचालको को समझाईश देते हुए बताया गया है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों में संलिप्तता पाये जाने पर विधिवत कार्यवाही की जाएगी।

वर्तमान परिवेश में स्कूल कॉलेजो के बच्चे नशा के शिकार होते जा रहे है मेडिकल संचालको को सजग रहने एवं सभी के सहयोग की अपेक्षा की जा रही है। सहायक औषधी नियंत्रक संजय सिंह झाडेकर एवं औषधी निरीक्षक प्रियंका धु्रव ने संयुक्त रूप से एनडीपीएस के प्रावधानों पर प्रकाश डालते हुए मेडिकल संचालकों की संचालकों की संलिप्तता पाये जाने पर लायसेंस निलंबन की कार्यवाही के संबंध में बताया। उक्त संदर्भ में मेडिकल संचालको को शपथ दिलाया गया एवं कंधा से कंधा मिलाकर सहयोग करने का पुलिस अधीक्षक ने मेडिकल संचालको से अपील की।

इस अवसर पर मेडिकल संचालको को नशामुक्ति के क्षेत्र में सुझाव मांगे गए जिसमें मेडिकल संचालको के द्वारा सूचना देने पर सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखे जाने एवं नशामुक्ति का अभियान को गांव-गांव में भी प्रचार-प्रसार करने का सुझाव दिया गया। साथ प्रायवेट नर्सिंग होम आदि पर भी विधि अनुरूप नियंत्रण कर आवश्यक कार्यवाही किया जायें, प्रायवेट अस्पताल की विधि अनुरूप पर्ची में दवाओं को लेख किया जाना सुनिश्चित किया जावें।

इस दौरान पुलिस कप्तान त्रिलोक बंसल द्वारा सभी सुझावों पर कार्यवाही करने एवं भविष्य में नशामुक्त एवं भयमुक्त समाज की परिकल्पना को साकार किये जाने, समय-समय पर इस प्रकार आयोजन करते रहनें का आश्वासन दिया गया एवं किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों की पता चलने पर सूचित करने हेतु कंट्रोल रूम का मोबाईल नं. 9479247401 एवं थाना प्रभारियों का नंबर दिया गया।

उक्त पहल से मजबूत समाज, परिवार एवं जिले की स्थापना हो सके इस हेतु यह अभियान चलाया जा रहा है। इसमें खैरागढ़ शहर एवं छुईखदान के केमिस्ट एजेसिंयों के प्रभारी एवं सदस्य एवं मेडिकल संचालक सहित कुल 105 उपस्थित हुए और सभी ने इस अभियान में सहयोग देने की इच्छा जाहिर कियें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button