छत्तीसगढ़फीचर्ड

तहसीलदार की कक्ष में हाथ मुक्के से जमकर पिटाई: दिए गए विभागीय कार्य की जानकारी मांगना तहसीलदार को पड़ा भारी, आरोपी कर्मचारी गिरफ्तार

तहसीलदार से मारपीट और शासकीय कार्य में बाधा करने वाला आरोपी गिरफ्तार,आरोपी से तहसीलदार द्वारा विभागीय शासकीय कार्य दिए गए कार्य के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा ऊंची आवाज में गाली गलौच करते हुए मारपीट किया गया…

जांजगीर चांपा। दिनांक 25/09/23 को प्रार्थी बजरंग साहू तहसीलदार जांजगीर ने थाना में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 25/09/23 को प्रार्थी के द्वारा कार्यालय में पदस्थ आरोपी आशीष कुमार मालू को दिए गए कार्य के संबंध में पूछताछ कर बिना किसी सुचना के अनुपस्थित रहने के बारे में बोले तो आशीष मालू के द्वारा ऊंची आवाज में गाली गलौच करते टर्मीनेट कर दो कहने लगा तब प्रार्थी तहसीलदार के द्वारा अशीष मालू का कार्य आबंटन आदेश जारी करने का आदेश देकर वीडियो कॉन्फ्रेसिंग बैठक में शामिल होने चले गए।

कुछ देर बाद आरोपी आशीष कुमार मालू कक्ष में आकार ऊंची आवाज में जान से मारने की धमकी देते हुए पानी के बॉटल से फेंक कर मारा और बाहर चला गया प्रार्थी कुछ समझ पाता उतने मे फिर आरोपी आशीष कक्ष अंदर आकार हाथ मुक्का से मारपीट कर चोट पहुंचाया है प्रार्थी के रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 644/23 धारा 294, 506, 332, 353 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान आरोपी आशीष कुमार मालू उम्र 30 साल निवासी ब्लाक कालोनी जांजगीर को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर घटना घटित करना स्वीकार किए जाने से दिनांक 26.09.23 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक अशोक वैष्णव थाना प्रभारी जांजगीर, उपनिरीक्षक राजेश साह एवं सायबर टीम जांजगीर का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button