दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

तांदुला से छोड़ा गया पानी: नहर के माध्यम से शहर के तालाबो में पंहुचेगा, मिलेगी राहत

दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा अंतर्गत तांदुला गंगरेल बांध से पानी छोड़ा गया है। गर्मी के मौसम में आम जनता को होने वाली समस्या को देखते हुए तांदुला से पानी छोड़ा गया है। नहर के माध्यम से नगर निगम के तालाबों को सुचारू रूप से भरे जाने हेतु सुबह आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने अधिकारियों के साथ दीपक नगर तालाब एवं शहर के नहर का निरीक्षण किया।इस दौरान पार्षद देवनारायण चन्द्राकर,पार्षद मीना सिंह,स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली व टीम मौजूद रहें।

इसके लिए तालाबो की साफ सफाई की जा रही है।तालाबो की सफाई के बाद नहर के माध्यम से पानी भरा जा रहा है।नगर निगम द्वारा साफ सफाई होने से तालाबो में पानी संचित रहेगा एवम बारिश के मौसम में अधिक मात्रा में पानी ठहर पाएगा।तालाब तक पहुचने वाली नालियो की भी सफाई की जा रही है।नहर की विशेष सफाई करवाई गई है। उन्होंने कहा नहर के माध्यम से तालाबो के भरने से लोगो को काफी राहत मिलेगी।

तालाबो में साफ पानी भर जाने पर लोगो को निस्तारी में सहूलियत होगी।तालाब में साफ पानी भरने से मवेशियों को पीने के लिए तथा लोगो को निस्तारी में सहायक होगी। निगम ने तालाबो को नहर से पानी भरने में विशेष रुचि दिखाई गई है।इसके अलावा शहर के अन्य प्रमुख तालाबों में भी जलभराव शुरू नहीं होने से विधायक अरुण वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल ने नहरों में पानी छोड़ने के लिए जलसंसाधन विभाग के अधिकारियों को कहा।

आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने कई तालाबों तक गए, जहां उन्होंने जलभराव की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने पोटिया एवं बोरसी नहर की सफाई भी देखने गए। उन्होंने बतलाया कि तालाबों तक पानी पहुंचाने के लिए उपयोग में लाए जाने वाले नहर व बड़ी नालियो की विशेष सफाई किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button