दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

तालपुरी इंटरनेशनल कॉलोनी भिलाई में दुर्ग पुलिस ने की आकस्मिक चेकिंग, चोरी की वाहन बरामद, आठ जोड़ें पाए गए संदिग्ध स्थिति में

भिलाई। दिनांक 28.09.2021 को सुबह 5:00 बजे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग से बीएन मीणा के निर्देशन में दाल पुरी इंटरनेशनल कॉलोनी भिलाई में 100 से अधिक जवानों की टीम के द्वारा आकस्मिक चेकिंग किया गया। 100 से अधिक जवानों की 24 टीमें बनाई गई थी।

प्रत्येक टीम के एक प्रभारी नियुक्त कर अलग-अलग अपार्टमेंट/ब्लॉक में अलसुबह संदिग्धों, असामाजिक तत्वों, अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की सघन चेकिंग की गई। चेकिंग में सिविल टीम एवं महिला पुलिस की टीम अलग से बनाई गई थी, जो पृथक से हर एक अपार्टमेंट में जाकर चेक किया जा रहा था।

उपरोक्त आकस्मिक चेकिंग में 1 दर्जन से अधिक वाहन संदिग्ध पाए गए। जिसकी सूक्ष्मता से जांच पर दो वाहन चोरी के पाए गए। एक स्कूटी लावारिस हालत में ब्लॉक 122 के सामने पाई गई, जिसकी संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर पता लगाया गया, जिसमें वह चौकी स्मृति नगर से जनवरी माह में चोरी चले जाना पाया गया। दूसरी वाहन पैशन प्रो दुर्ग क्षेत्र से चोरी जाना पाया गया, जिसको तालपुरी ब्लॉक से बरामद किया गया। जिस पर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

तालपुरी इंटरनेशनल कॉलोनी में लगभग 1888 घरों को चेक किया गया जिसमें 500 घरों में ताला लगा पाया गया। पुलिस की अचानक चहलकदमी से पुलिस को देख कर कुछ संदिग्ध लोग घर से भाग गए। 08 जोड़ों को संदिग्ध हालत में पाया गया, जिनके घर वालों को सूचना देकर समझाइश पर छोड़ा गया।

उपरोक्त चेकिंग का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय कुमार ध्रुव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आईयूसीएडब्ल्यू मीता पवार, एवं नगर पुलिस अधीक्षक छावनी कौशलेंद्र पटेल के द्वारा किया जा रहा था। थाना प्रभारी भिलाई नगर, छावनी वैशाली नगर, नेवई, मोहन नगर, भिलाई भट्टी, खुर्सीपार, यातायात प्रभारी, चौकी प्रभारी अंजोरा पदमनाभपुर, सूबेदार रक्षित केंद्र, प्रभारी रक्षा टीम सहित पुलिस लाइन का बल उपस्थित रहा।

Related Articles

Back to top button