दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

तीज मिलन समारोह में शामिल हुए पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय, माताओं-बहनों और वार्डवासियों से भेंटकर उन्हें दी शुभकामनाएं

भिलाई। प्रदेश के पूर्व केबिनेट मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय खुर्सीपार बापू नगर में आयोजित तीज मिलन समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने माताओं-बहनों और वार्डवासियों से भेंटकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। साथ ही वार्ड के वरिष्ठजनों का सम्मान भी किया। उन्होंने कहा कि वार्ड एक परिवार की तरह है और इस परिवार को आने वाले चुनाव में सही का चुनाव कर वार्ड सहित पूरे भिलाई के विकास की दिशा तय करनी है।

बापू नगर वार्ड 43 में आयोजित तीज मिलन समारोह को संबोधित करते हुए श्री पाण्डेय ने कहा कि तीज सभी माताओं-बहनों के लिए एक त्योहार की तरह है। उसी तरह आने वाले 1-2 महीनों में लोकतंत्र का त्योहार आने वाला है। जिसमें आप सभी को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना है। आने वाले समय में आप सभी को पहले और आज के काम की तुलना कर सही नेतृत्व को चुनना है। उन्होंने कहा कि आप सभी को निश्चित ही अपने मत का प्रयोग करना है और सही का चुनाव करना है। आप मत ही भिलाई के विकास की दिशा को तय करेगा।

श्री पाण्डेय ने वार्ड के वरिष्ठजनों का सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान नवाअंजोर संगीत समिति द्वारा रंग झाझर की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान मुख्य रूप से पार्षद सरिता बघेल, भागवत गुप्ता, खिलावन, विनोद गुप्ता, एसएन प्रसाद, जेलीराम, खेदुराम, दुरविजय चौहान, रामअनुज, राजेश, श्रीराम गौतम, सागर शुक्ला सहित हजारों की संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button