खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

तीन दिवसीय विदेश यात्रा के बाद भारत पहुंचे पीएम मोदी, कहा- हम व्यापार संबंधों, वाणिज्यिक संबंधों का और विस्तार करने जा रहे हैं

पीएम मोदी ने सिंगापुर में एईएम होल्डिंग्स लिमिटेड की सेमीकंडक्टर फैसिलिटी का भी दौरा किया. इस दौरान सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग भी मौजूद रहे…

 

नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिंगापुर और ब्रुनेई की अपनी तीन दिवसीय यात्रा समाप्त करने के बाद गुरुवार देर रात दिल्ली पहुंचे. पीएम मोदी ने एक्स पर अपनी सिंगापुर यात्रा का एक वीडियो शेयर किया और लिखा, ‘सिंगापुर की मेरी यात्रा बहुत फलदायी रही है. यह निश्चित रूप से द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती देगी और दोनों देशों के लोगों को लाभ पहुंचाएगी. मैं सिंगापुर की सरकार और लोगों को उनकी गर्मजोशी के लिए धन्यवाद देता हूं।

इससे पहले पीएम मोदी और सिंगापुर के पीएम लॉरेंस वोंग ने सिंगापुर के संसद भवन में मुलाकात की. दोनों नेताओं ने अपने प्रतिनिधिमंडलों के साथ द्विपक्षीय बैठक की. अपनी बातचीत में दोनों नेताओं ने भारत-सिंगापुर द्विपक्षीय संबंधों की प्रगति की समीक्षा की. इसके बाद, दोनों पक्षों ने डिजिटल टेक्नोलॉजी, सेमीकंडक्टर, स्किल डेवलपमेंट और हेल्थ सर्विस के क्षेत्र में चार समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान किया. प्रधानमंत्री मोदी ने पीएम लॉरेंस वोंग को भारत आने का न्योता दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।

पीएम मोदी ने सिंगापुर में एईएम होल्डिंग्स लिमिटेड की सेमीकंडक्टर फैसिलिटी का भी दौरा किया. इस दौरान सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग भी मौजूद रहे।

पीएम मोदी ने सिंगापुर की सेमीकंडक्टर कंपनियों को 11-13 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाली सेमीकॉन इंडिया एक्स्पो में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया. प्रधानमंत्री ने सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम से भी मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच बातचीत भारत और सिंगापुर के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और ऊंचाई पर ले जाने पर केंद्रित रही।

भारत और सिंगापुर अगले वर्ष राजनयिक संबंधों की स्थापना की 60वीं वर्षगांठ मनाएंगे. इस पृष्ठभूमि में, दोनों प्रधानमंत्रियों ने भारत और सिंगापुर के बीच
द्विपक्षीय सहयोग को गहरा और व्यापक बनाने के लिए द्विपक्षीय संबंधों को उच्च स्तर तक ले जाने पर सहमति व्यक्त की. सिंगापुर दौरे से पहले पीएम मोदी ब्रुनेई के आधिकारिक दौरे पर थे।

पीएम मोदी ने ब्रुनेई के सुल्तान हाजी हसनल बोलकिया के साथ व्यापक वार्ता की. अपनी बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।

एक्स पर एक पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा, ‘ब्रुनेई के सुल्तान हाजी हसनल बोलकिया से मिलकर खुशी हुई. हमारी बातचीत व्यापक थी और इसमें हमारे देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के तरीके शामिल थे. हम व्यापार संबंधों, वाणिज्यिक संबंधों का और विस्तार करने जा रहे हैं.’ पीएम मोदी ने ब्रुनेई की राजधानी बंदर सेरी बेगवान में भारतीय उच्चायोग की नई चांसरी का उद्घाटन किया।

 

 

 

सब हेडिंग: तीन दिवसीय विदेश यात्रा के बाद भारत पहुंचे पीएम

हेडिंग: हम व्यापार संबंधों, वाणिज्यिक संबंधों का और विस्तार करने जा रहे हैं : पीएम मोदी

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button