खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

तीन देशों के दौरे से भारत लौटे पीएम मोदी: जेपी नड्डा ने किया स्वागत, पालम एयरपोर्ट पर उमड़ा जनसैलाब

भाजपा की दिल्ली प्रदेश यूनिट ने पीएम के स्वागत में रातभर एयरपोर्ट के बाहर ही जश्न मनाया है. पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा खुद पीएम के स्वागत के लिए पालम एयरपोर्ट पहुंचे है…

नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी तीन देशों की यात्रा के बाद भारत लौट आए हैं. उनका विमान सुबह 5:10 के आसपास दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर लैंड हुआ. प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए कई भाजपा कार्यकर्ता रात भर से पालम एयरपोर्ट के बाहर ही खड़े हुए थे. भाजपा की दिल्ली प्रदेश यूनिट ने पीएम के स्वागत में रातभर एयरपोर्ट के बाहर ही जश्न मनाया है. पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा खुद पीएम के स्वागत के लिए पालम एयरपोर्ट पहुंचे है।

इस दौरान कई भाजपा कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा और ‘विश्व प्रिय नेता’ के बोर्ड लेकर खड़े हुए थे. बता दें कि पीएम मोदी तीन देशों की आधिकारिक यात्रा कर भारत लौटे हैं. पीएम जापान, पापुआ न्यू गिनी और ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर गए हुए थे. पीएम ने बीते छह दिनों में इन तीन देशों में कई बैठकें कीं. एयरपोर्ट पर पीएम मोदी के स्वागत समारोह की अगवानी के दौरान जेपी नड्डा ने कहा, पीएम ने दुनिया में भारत का मान बढ़ाया है।

पीएम ने ब्रिटेन की दिवंगत महारानी एलिजाबेथ का एक किस्सा याद करते हुए बताया – उन्होंने मुझे भोजन पर बुलाया था. उन्होंने मां की तरह मेरे बगल में बैठकर मुझे बताया कि देखो मैंने आपके लिए क्या बनाया है. इसके बाद उन्होंने मुझे एक छोटा सा हैंकरचिप दिखाया. मेरी जब शादी हुई थी, तब महात्मा गांधी ने मुझे ये दिया था।

पीएम ने कहा कि कल जब मैंने देखा कि जब ओपेरा हाउस पर भारत को सम्मानित करने का प्रयास किया. भारतीय समारोह का जो समारोह था, उसकी भव्यता दुनिया ने देखा. भारतीयों के इस कार्यक्रम में ऑस्ट्रेलिया के पीएम, पूर्व पीएम और पूरे विपक्षी दल और सत्ता दल के लोग वहां आए थे. यह यश मोदी का नहीं बल्कि हिंदुस्तानियों के यश का है. पीएम ने कहा कि जब कोरोना के चलते बुरे हालात थे, विश्व के समृद्ध से समृद्ध देश भी कोरोना के सामने घुटने टेक दिए थे।

हमारे कई परिवारों ने अपनों को खो दिया. लेकिन जब मैं विदेश में लोगों से मिला, तो हर किसी की आंख में आंसू थे. उसकी आंखें बता रही थीं कि आपने वैक्सीन दी इसलिए हम जिंदा हैं. दुनिया के कोटि-कोटि लोगों की जिंदगी भारत की वैक्सीन ने संभाली. याद करिए वो दिन जब मुझसे हिसाब मांगा जाता था. पूछा जाता है कि आपको वैक्सीन देने की क्या जरूरत है. हम दुश्मनों की मदद करने वाले लोग हैं, करुणा से भरे हुए लोग हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button