देश-दुनियाफीचर्डविविध

तेजतर्रार बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से लिया संन्यास: ट्वीट कर दी जानकारी

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 को लेकर भारतीय टीम की घोषणा के चंद घंटों के बाद रॉबिन उथप्पा ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की, तेजतर्रार बल्लेबाज ने सोशल मीडिया में पोस्ट के माध्यम से अपने संन्यास की जानकारी दी, उथप्पा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के साथ-साथ आईपीएल से भी संन्यास ले लिया है…

नईदिल्ली (ए)। टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी है. तेजतर्रार बल्लेबाज ने सोशल मीडिया में पोस्ट के माध्यम से अपने संन्यास की जानकारी दी. उथप्पा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के साथ-साथ आईपीएल से भी संन्यास ले लिया है। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 को लेकर भारतीय टीम की घोषणा के चंद घंटों के बाद रॉबिन उथप्पा ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की. वैसे में इस फैसले का भारतीय टीम में शामिल नहीं किये जाने से भी जोड़ा जा रहा है. मालूम बीसीसीआई ने मंगलवार 13 सितंबर को टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की थी।

Related Articles

Back to top button