देश-दुनियाफीचर्डविविध

तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने BCCI को लगाया लाखों रुपए का चूना, जानिए क्या है मामला?

अर्शदीप सिंह को भारतीय टीम का यॉर्कर किंग क्यों कहा जाता है इसका उदाहरण मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में देखने को मिला, मैच में अर्शदीप ने लगातार दो गेंदों में दो स्टंप्स तोड़े और IPL को लाखों का नुकसान पहुंचाया...

नई दिल्ली (ए)। आईपीएल 2023 के एक रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को 13 रनों से हरा दिया। सीजन में पहली बार अपने रंग में दिखे आईपीएल नीलामी में सबसे महंगे बिके (18.5 करोड़ रुपये) इंग्लिश प्लेयर सैम करन ने दमदार अर्धशतक जड़ा। उनकी हरप्रीत सिंह के साथ निभाई गई 50 गेंद पर 92 की दमदार साझेदारी के बाद अर्शदीप सिंह 20वें ओवर में कमाल की बॉलिंग की। मैच में पंजाब ने 8 विकेट पर 214 रन बनाए थे, जबकि मुंबई की टीम 6 विकेट पर 201 रन ही बना सकी।

मैच के हीरो भले ही सैम करन रहे और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया, लेकिन आखिरी ओवर में जिस तरह की खूंखार बॉलिंग अर्शदीप ने की, उसे देखकर हर कोई हैरान था। अर्शदीप ने लगातार दो गेंदों पर दो मिडिल स्टंप्स तोड़े। आईपीएल में उपयोग किए जाने वाले एलईडी स्टंप और गिल्लियां बहुत महंगी होती हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो एलईडी स्टंप और जिंग बेल्स के एक सेट की कीमत करीब 40,000 डॉलर, यानी 30 लाख रुपये है।

स्टंप्स और जिंग बेल्स में लगे एलईडी और सेंसिटिविटी मीटर के कारण (बेल के थोड़ा भी हिलते ही स्टंप और बेल जल उठते हैं) ये स्टंप के सामान्य सेट की तुलना में बहुत अधिक महंगे होते हैं। एलईडी स्टंप और जिंग बेल का पहली बार इस्तेमाल 2014 आईसीसी टी20 विश्व कप में किया गया था। तब से वे प्रमुख सफेद गेंद वाले क्रिकेट मैचों में आम हो गए हैं।

अर्शदीप जब आखिरी ओवर करने आए तो मुंबई इंडियंस को 6 गेंदों में 16 रनों की जरूरत थी। अर्शदीप ने तीसरी गेंद बिल्कुल जड़ में डाली जो सीधे जाकर मिडिल स्टंप पर लगी। गेंद की रफ्तार का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि यहां स्टंप दो टुकड़े हो गए। अगली ही गेंद पर अर्शदीप ने नेहल वढेरा का भी यही हाल किया। इस तरह लगातार दो गेंदों में दो झटके दिए और दो स्टंप्स तोड़े। इस बीच अर्शदीप सिंह ने आईपीएल में 50 विकेट पूरे किए। 24 वर्षीय तेज गेंदबाज ने 44 आईपीएल मैचों में 53 विकेट लिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button