खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

तेज प्रताप यादव पर मेहरबान हुई बीजेपी, गृह मंत्रालय ने दी Y Plus कैटेगरी की सुरक्षा

बीते रोज तेज प्रताप यादव ने चुनावी नतीजों से पहले ही लालू यादव की पार्टी राजद की धुर विरोधी भाजपा के साथ हाथ मिलाने केल भी संकेत दिए। उन्होंने भाजपा सांसद रवि किशन से मुलाकात करते हुए कहा दिया था कि ‘मैंने पहले ही बोला था जो रोजगार की बात करेगा उसी के साथ रहूंगा’…

 

 

पटना (ए)। केंद्र सरकार ने लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के संस्थापक तेज प्रताप यादव को Y+ (वाई-प्लस) श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला किया है। यह कदम बिहार चुनाव के बीच उठाया गया है। जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार चुनाव में महुआ विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार तेज प्रताप यादव को गृह मंत्रालय की तरफ से Y Plus कैटेगरी की सुरक्षा बिहार में चल रहे चुनाव के बीच में  दी गई है।

इस सुरक्षा व्यवस्था को आसान शब्दों में ऐसे समझ तो इसमें कुल 11 कमांडो रक्षा के लिए तैनात रहते है। सभी कमांडो पूरी तरह से हथियारों से लैस कुल 11 होते हैं। इसमें से 5 जवान वीआईपी (तेज प्रताप) के घर और उसके आसपास की सुरक्षा के लिए और 6 पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO) उनके साथ चलने वाली सुरक्षा में रहेगे। जो कि तीन अलग-अलग शिफ्टों में 24 घंटे उनके साथ रहकर उनकी सुरक्षा करते हैं।

बता दें कि बीते रोज तेज प्रताप यादव ने चुनावी नतीजों से पहले ही लालू यादव की पार्टी राजद की धुर विरोधी भाजपा के साथ हाथ मिलाने केल भी संकेत दिए। उन्होंने भाजपा सांसद रवि किशन से मुलाकात करते हुए कहा दिया था कि ‘मैंने पहले ही बोला था जो रोजगार की बात करेगा उसी के साथ रहूंगा’। वही भाजपा सांसद रवि किशन ने भी तेजप्रताप यादव से हुई मुलाकात के बाद कहा वह (तेज प्रताप यादव) एक दयालु हृदय वाले इंसान हैं, भोलेनाथ के भक्त हैं। रवि किशन ने कहा कि भाजपा उन सभी लोगों के लिए अपना दिल खुला रखती है जिनका उद्देश्य सेवा है।

भाजपा सांसद रवि किशन से मुलाकात के बाद मीडिया के द्वारा तेज प्रताप से यह पूछा गया कि क्या वे भाजपा में शामिल होंगे तो यह पूछे जाने पर उन्होंने बस इतना कहा कि वह विकास को बढ़ावा देने वाली सरकार का समर्थन करेंगे। वहीं तेज प्रताप के इस बयान के बाद, केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के राष्ट्रीय संयोजक जीतन राम मांझी ने उन्हें एनडीए में शामिल होने का प्रस्ताव दे दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button