Uncategorised

त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस ने छत्तीसगढ़ के राज्यपाल अनुसुईया उइके से की सौजन्य भेंट

रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके से राजभवन में त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस ने सौजन्य भेंट की। राज्यपाल सुश्री उइके ने श्री बैस का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। उन्होंने श्री बैस का शाल एवं श्रीफल देकर सम्मान किया और उन्हें प्रतीक चिन्ह भी भेंट भी।

राज्यपाल निजी विश्वविद्यालयों की वर्चुअल बैठक में शामिल होंगी : राज्यपाल अनुसुईया उइके से राजभवन में छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के अध्यक्ष डॉ. शिववरण शुक्ल ने सौजन्य मुलाकात की। राज्यपाल ने शाल एवं श्रीफल देकर उनका सम्मान किया और उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट की। डॉ. शुक्ल ने राज्यपाल को बताया कि आने वाले समय में समस्त निजी विश्वविद्यालयों की वर्चुअल बैठक ली जाएगी, जिसमें कोरोना काल में उनके द्वारा की गई गतिविधियों और उनके भविष्य की कार्ययोजना की समीक्षा की जाएगी। 
उल्लेखनीय है कि इस बैठक में राज्यपाल सुश्री उइके भी शामिल होंगी और अपना संबोधन देंगी। इस अवसर पर आयोग के सचिव रामजी द्विवेदी एवं आयोग की प्रशासनिक सदस्य रेणु देशमुख भी उपस्थित थी।

Related Articles

Back to top button