दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के लिए सामग्री का हुआ वितरण, कलेक्टर सहित आला अधिकारियों ने लिया जायजा

दुर्ग। नगरीय निकायों का चुनाव संपन्न कराने के साथ ही दुर्ग जिला प्रशासन त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 की तैयारियों में जुट गई है। रविवार को मतदान के लिए मतदान दलों को सुबह 7 बजे से सामग्री का वितरण शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज दुर्ग से किया गया। 257 बूथ के लिए मतदान दलों को पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ गंतव्य के लिए रवाना किया गया। सोमवार 17 फरवरी को पंच एवं सरपंच के लिए मतदान होना है।

मिली जानकारी के अनुसार जनपद दुर्ग के लिए पंचायत की संख्या 73 है। जबकि वार्ड पंचों की संख्या 1315 है तथा जनपद पंचायत की संख्या 24 है। दुर्ग जनपद में जिला पंचायत सदस्यों की संख्या चार है एवं मतदान केंद्रों की कुल संख्या 257 है। जिसमें कुल मतदाताओं की संख्या 162831 है।

पंच एवं सरपंच के लिए सोमवार 17 फरवरी को मतदान होना है। जिसके लिए रविवार को शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय दुर्ग से सामग्री का वितरण किया गया है। जनपद दुर्ग के लिए 14 सेक्टर बनाए गए हैं। सोमवार को मतदान के बाद वार्ड पंच के लिए मतगणना का कार्य भी किया जाएगा। जबकि खंड मुख्यालय के लिए मतगणना का कार्य 18 फरवरी को होगा।

दुर्ग जनपद के लिए एक भी संवेदनशील मतदान केंद्र नहीं है फिर भी जहां ज्यादा क्राइम हुए हैं या फिर गन लाइसेंस की संख्या ज्यादा है जिनकी पोलिंग वायलेंस की हिस्ट्री रही है वहां पर पुलिस पेट्रोलिंग का कार्य किया जा चुका है। साथ ही मतदान दलों के साथ एक सुरक्षा कर्मी भी रहेगा। जिससे कि किसी भी प्रकार से लोन ऑर्डर की स्थिति ना आ पाए।

चार कलर में मतपत्र पंच, सरपंच, जनपद एवं जिला पंचायत सदस्य के लिए है। मतदान के लिए सभी मतदान दलों को दो बार ट्रेनिंग दी जा चुकी है इसलिए किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज दुर्ग में व्यवस्थाओं का जायजा लेने दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी, एडीएम अरविंद एक्का, जिला उप निर्वाचन अधिकारी बीरेंद्र सिंह, जिला पंचायत सीईओ बजरंग दुबे, दुर्ग एसडीएम हरवंश मिरी, एसडीएम उत्तम ध्रुव पहुंचे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button