छत्तीसगढ़फीचर्ड

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने माल-भाडा आय में कीर्तिमान स्थापित किया

बिलासपुर। देश की आर्थिक प्रगति में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान है। अपनी स्थापना के बाद से ही देश में औद्योगिक संरचना एवं उनके विकास के लिए कच्चे माल, अयस्कों एवं तापघरों के लिए कोयला पहुचाने में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे निरंतर रूप से कार्यरत है, ताकि देश में औद्योगिक उत्पादन सुचारु रूप से चलता रहे एवं जनमानस को भी आवश्यकता की पूर्ति हो सके।

उल्लेखनीय है कि पूरे देश के पावरहाऊस, उद्योगों / कारखानों को कोयला, लौह अयस्क, सीमेंट, उर्वरक, मैंगनीज इत्यादि सामाग्री पहुचाने में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है।

“दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने वर्तमान वित्तीय वर्ष 2024-25 में सिर्फ 316 दिनों (10.02.2025 तक) में ही 25000 करोड से अधिक आय मालभाडा से अर्जिंत कर कीर्तिमान कर अपने पहले स्थान को कायम रखा। पिछले तीन लगातार वित्तीय वर्षो से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे 25000 करोड से अधिक की मालभाडा आय अर्जिंत करने वाला रेलवे है।

पिछले वित्तीय वर्ष 2023-24 की तुलना में 19 दिन पहले और 2022-23 की तुलना में 31 दिन पहले ही यह उपलब्धि हासिल कर ली है । “यह पिछले वित्तीय वर्ष के समान अवधि की तुलना में 6.76%अधिक है, जो कि अन्य रेलवे की तुलना में रू.1587 करोड के वृद्धि के साथ सर्वाधिक वृद्धि करने वाला रेलवे है। पूरे भारतीय रेलवे के मालभाडा आय में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का योगदान 17.20% योगदान है।

देश के औद्योगिक विकास में योगदान देते हुए, महाप्रबंधक तरुण प्रकाश के कुशल मार्गदर्शन में दक्षिण पूर्ण मध्य रेलवे द्वारा माल लदान के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के द्वारा माल लदान में नए कीर्तिमान को जल्द ही हासिल कर ली जाएगी। महाप्रबंधक ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए समस्त रेलकर्मियों के प्रयासों की सराहना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button