Uncategorised

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली इन 02 जोड़ी स्पेशल गाड़ियों में अतिरिक्त कोच की सुविधा

रायपुर – 05 जनवरी 2021/पीआर/आर/415

रेलवे प्रशासन द्वारा ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को कंफ़र्म बर्थ की सुविधा उपलब्ध करने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली 02 जोड़ी स्पेशल गाड़ियों में अतिरिक्त कोच की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है | विवरण इस प्रकार है –

1)- गाड़ी संख्या 08215/08216 दुर्ग–ऊधमपुर-दुर्ग स्पेशल गाड़ी में 01अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा दुर्ग से 06, 13 व 20 जनवरी 2021 को तथा ऊधमपुर से 07, 14 व 21 जनवरी 2021 को प्रदान की जा रही है।

2)- गाड़ी संख्या 02771/02772 सिकंदराबाद-रायपुर-सिकंदराबाद स्पेशल गाड़ी में 01 अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा सिकंदराबाद से 06, 08 व 11 जनवरी 2021 को तथा रायपुर से 07, 09 व 12 जनवरी 2021 को प्रदान की जा रही है।

Related Articles

Back to top button