खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के लेपाक्षी में वीरभद्र मंदिर में की पूजा, रंगनाथ रामायण की चौपाइयां भी सुनीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिनों के दक्षिण भारत दौरे पर गए हुए हैं. इस दौरान उन्होंने आंध्र प्रदेश के लेपाक्षी में वीरभद्र मंदिर में पूजा की…

नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण भारत के दो दिनों के दौरे पर हैं. इस दौरान वो मंगलवार को आंध्र प्रदेश के लेपाक्षी में वीरभद्र मंदिर पहुंचे और पूजा पाठ किया. साथ ही पीएम मोदी ने तेलुगु भाषा में रंगनाथ रामायण की चौपाइयां भी सुनीं। इससे पहले उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस बात की जानकारी देते हुए कहा, “अगले दो दिनों में मैं आंध्र प्रदेश और केरल के लोगों के बीच रहूंगा. 16 जनवरी को मुझे वीरभद्र मंदिर, लेपाक्षी में प्रार्थना करने का अवसर मिलेगा. मैं रंगनाथ रामायण के छंद भी सुनूंगा, जो तेलुगु में है. इसके बाद, मैं राष्ट्रीय सीमा शुल्क, अप्रत्यक्ष कर और नारकोटिक्स अकादमी के नए परिसर का उद्घाटन करूंगा।”

उन्होंने केरल दौरे के बारे में जानकारी देते हुए कहा, “17 तारीख को मैं गुरुवयूर मंदिर, त्रिप्रयार श्री रामास्वामी मंदिर में प्रार्थना करूंगा और कोच्चि में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करूंगा जहां प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा।”

वीरभद्र मंदिर भारत के आंध्र प्रदेश राज्य के लेपाक्षी में स्थित एक हिंदू मंदिर है. यह मंदिर भगवान शिव के उग्र अवतार वीरभद्र को समर्पित है. 16वीं शताब्दी में निर्मित मंदिर की वास्तुशिल्प विशेषताएं विजयनगर शैली में हैं, जिसमें मंदिर की लगभग हर सतह पर प्रचुर मात्रा में नक्काशी और पेंटिंग हैं।

लोकसभा चुनाव 2024 को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) साउथ इंडिया पर खासा फोकस कर रही है. उत्तर भारत में अपनी मजबूती पेश करने के बाद बीजेपी दक्षिण भारत में भी पैर जमाने की कोशिश में लगी है. इसी वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार साउथ का दौरा कर रहे हैं. हाल ही में पीएम मोदी को पोंगल का त्योहार मानाते हुए देखा गया था और इससे पहले उन्होंने केरल के लोगों के बीच क्रिसमस भी मनाया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button