छत्तीसगढ़फीचर्ड

हाईकोर्ट के 14 न्यायाधीशों का ट्रांसफर, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के जस्टिस अतुल श्रीधरन का छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में हुआ तबादला

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के जस्टिस अतुल श्रीधरन को छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जस्टिस संजय अग्रवाल को इलाहाबाद, मद्रास हाईकोर्ट की जस्टिस जे निशा बानू को केरल, राजस्थान हाईकोर्ट के जस्टिस दिनेश मेहता को दिल्ली, राजस्थान हाईकोर्ट के ही जस्टिस अवनीश झिंगन को दिल्ली, दिल्ली हाईकोर्ट के अरुण मोंगा को राजस्थान स्थानांतरित करने की सिफारिश की गई है…

 

नईदिल्ली (ए)। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने देशभर के विभिन्न हाईकोर्टों के 14 न्यायाधीशों के तबादले की सिफारिश की है। इसमें छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जस्टिस संजय अग्रवाल को इलाहाबाद तो इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस संजय कुमार सिंह को पटना हाईकोर्ट भेजने का प्रस्ताव है।

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के जस्टिस अतुल श्रीधरन को छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जस्टिस संजय अग्रवाल को इलाहाबाद, मद्रास हाईकोर्ट की जस्टिस जे निशा बानू को केरल, राजस्थान हाईकोर्ट के जस्टिस दिनेश मेहता को दिल्ली, राजस्थान हाईकोर्ट के ही जस्टिस अवनीश झिंगन को दिल्ली,

दिल्ली हाईकोर्ट के अरुण मोंगा को राजस्थान, इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस संजय कुमार सिंह को पटना और इलाहाबाद हाईकोर्ट के ही जस्टिस रोहित रंजन अग्रवाल को कलकत्ता हाईकोर्ट स्थानांतरित करने की सिफारिश की गई है।

इसके अलावा, गुजरात हाईकोर्ट के जस्टिस मानवेंद्रनाथ रॉय को आंध्र प्रदेश, इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस दोनादी रमेश को आंध्र प्रदेश, गुजरात हाईकोर्ट के जस्टिस संदीप नटवरलाल भट्ट को मध्य प्रदेश, केरल हाईकोर्ट के जस्टिस चंद्रशेखरन सुधा को दिल्ली, दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस तारा वितस्ता गंजू को कर्नाटक और कलकत्ता हाईकोर्ट के जस्टिस शुभेंदु सामंत को आंध्र प्रदेश भेजने का फैसला लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button