खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

गदर 2 ने स्वतंत्रता दिवस पर तोड़े सारे रिकॉर्ड, 5 दिन में ही पार किए 200 करोड़ के आंकड़े

सनी देओल की लेटेस्ट फिल्म ‘गदर 2’ बॉक्स ऑफिस पर बुलेट से तेज स्पीड से कारोबार कर रही है. फिल्म ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तो कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए…

मुंबई (ए)। सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ बॉक्स ऑफिस पर तूफान बन चुकी है. फिल्म को रिलीज के पहले दिन से ही दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. ‘गदर 2’ का ओपनिंग वीकेंड भी काफी जबरदस्त रहा था और वीकडेज में भी फिल्म खूब नोट छाप रही है.15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस  के मौके पर तो फिल्म ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए और जबरदस्त कलेक्शन किया. चलिए यहां जानते हैं ‘गदर 2’ ने रिलीज के 5वें दिन यानी पहले मंगलवार को कितने करोड़ का कारोबार किया है?

‘गदर 2’ ने रिलीज के 5वें दिन कितनी कमाई की?
‘गदर 2’ में सनी देओल और अमीषा पटेल एक बार फिर अपने आइकॉनिक किरदारों तारा सिंह और सकीना के रूप में दर्शको का दिल जीत रहे हैं. बता दें कि साल 2001 में आई ‘गदर एक प्रेमकथा’ ने भी कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे और अब इसकी सीक्वल ‘गदर 2’ भी उसी राह पर चलते हुए बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही है. फिल्म की कमाई की बात करें तो ओपनिंग वीकेंड पर ‘गदर 2’ ने शानदार कलेक्शन किया था.  इसके बाद मंडे टेस्ट में भी फिल्म पास हुई और इसने 38.7 करोड़ रुपये कमाए. वहीं 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी का ‘गदर 2’ को पूरा फायदा हुआ और इसे देखने के लिए सिनेमाघरों में ऑडियंस की भीड़ उमड़ पड़ी. इसी के साथ अब फिल्म की रिलीज के 5वें दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं।

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘गदर 2’ ने अपनी रिलीज के 5वें दिन स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 43.41 फीसदी के उछाल आया।
  • फिल्म ने रिलीज के 5वें दिन रिकॉर्ड तोड़ 55.5 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया है।
  • इसी के साथ ‘गदर 2’ की 5 दिनों की कुल कमाई अब 200 करोड़ के पार हो गई है।
  • यानी ‘गदर 2’ की 5 दिनों की कुल कमाई 229.08 करोड़ रुपये हो गई है।

अनिल शर्मा के डायरेक्शन में बनी है ‘गदर 2’
बता दें कि अनिल शर्मा के डायरेक्शन में बनी  ‘गदर 2’ साल  2001 की हिट ‘गदर’ की अगली कड़ी है. सीक्वल में सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा ने  तारा सिंह, सकीना और जीते की अपनी भूमिकाएं दोहराई हैं. ये फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर अक्षय कुमार की OMG 2 से हो रही है. हालांकि ‘गदर 2’ कमाई के मामले में अक्षय कुमार कुमार की फिल्म OMG 2 से काफी आगे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button