दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दातुन तोड़ने के मामूली विवाद पर महिला ने की दूसरी महिला की हत्या

दुर्ग। प्रार्थी रूप राम बघेल पिता पदुम बघेेल उम्र 68 वर्ष सा. ग्राम बोरीद थाना रानीतराई जिला दुर्ग छग द्वारा लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी पत्नी मृतिका राधाबाई बघेल उम्र 52 साल को आरोपीया हेमा भारती दिनांक 03/11/2025 के सुबह 08.00,09.00 बजे के मध्य दातून तोड़ कर फेकने की बात को लेकर घटना स्थल बुधन्तीन डहरिया के घर के सामने ग्राम बोरीद में हाथ मुक्का लात से मारपीट की है।

जिससे मृतिका को अंदरूनी चोट आने से मृत्यु हो गया आरोपीया द्वारा मृतिका राधाबाई के साथ मारपीट कर हत्या की है कि रिपोर्ट पर धारा 103 बीएनएस0 के तहत आरोपीया के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना दौरान मामला गंभीर किस्म का होने से मृतिका के शव का पंचनामा कार्यवाही कार्यपालिक मजिस्ट्रेट से कराया गया घटना स्थल का निरीक्षण एवं भौतिक साक्ष्य की जप्ती की कार्यवाही सीन ऑफ क्राईम की उपस्थिति में किया गया घटना के चश्मदीद गवाह, प्रार्थी एवं गवाहो के समक्ष आरोपीया का मेमोरण्डम कथन लेखबद्ध किया गया।

गवाहो, प्रार्थी के कथन तथा आरोपीया से पूछताछ के आधार पर एवं शार्ट पीएम रिपोर्ट के आधार पर मृतिका को आरोपीया द्वारा मारपीट कर हत्या करना पाया गया आरोपीया के विरूद्ध अपराध घटित करने का पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने पर आज दिनांक 04/11/2025 के 12/30 बजे विधिवत गिरफ्तार किया जा कर गिरफ्तारी की सूचना परिजन को दिया गया महिला आरोपी को ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया
आरोपी हेमा भारती पति पारस भारती उम्र 27 साल ग्राम बोरिद थाना रानीतराई जिला दुर्ग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button