खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

दिल्ली कैपिटल्स की गुजरात टाइटंस पर बड़ी जीत से प्वाइंट्स टेबल में बड़ा फेरबदल, जानें ताज़ा अपडेट?

दिल्ली कैपिटल्स की गुजरात टाइटंस पर बड़ी जीत के बाद प्वाइंट्स टेबल में दिल्ली को जबरदस्त फायदा हुआ है. जानिए DC अब कौन से स्थान पर आ गई है…

अहमदाबाद (ए)। आईपीएल 2024 का 32वां मैच नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया. इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात को उसी के घर में एकतरफा तरीके से 6 विकेट से हराया. दिल्ली के लगभग सभी खिलाड़ियों ने छोटी लेकिन अहम पारियां खेलकर टीम की जीत में अहम योगदान दिया. दिल्ली ने इस मैच को 67 गेंद शेष रहते जीता, जिससे उन्हें नेट रनरेट में काफी फायदा मिला है. तो आइए जानते हैं कि दिल्ली की बड़ी जीत से प्वाइंट्स टेबल पर क्या असर पड़ा है।

बड़ी जीत के बाद दिल्ली कैपिटल्स के अब 6 अंक हो गए हैं और टीम -0.074 नेट रनरेट के साथ नौवें से छठे स्थान पर आ गई है. दूसरी ओर गुजरात टाइटंस को इस हार से नेट रनरेट में बहुत नुकसान हुआ है. GT के भी 6 अंक हैं, लेकिन उनका रनरेट -1.303 पर पहुंच गया है. आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस ने भी अभी तक 7 मैचों में 3 जीत दर्ज की हैं, लेकिन रनरेट के कारण दिल्ली प्वाइंट्स टेबल में गुजरात से एक स्थान ऊपर है।

प्वाइंट्स टेबल में 12 अंकों के साथ राजस्थान रॉयल्स टॉप पर विराजमान है. उसके बाद दूसरा स्थान कोलकाता नाइट राइडर्स के पास है, जिसके फिलहाल 8 अंक हैं. तीसरे नंबर पर मौजूद चेन्नई सुपर किंग्स के भी फिलहाल 8 प्वाइंट्स हैं, लेकिन CSK (+0.726) के मुकाबले KKR (+1.399) का नेट रनरेट बेहतर है. सनराइजर्स हैदराबाद चौथे स्थान पर है और उसके भी अभी 8 अंक हैं, लेकिन उनकी टीम का रनरेट अभी +0.502 है।

लखनऊ सुपर जायंट्स के अभी 6 अंक हैं और टीम +0.038 के रनरेट के साथ पांचवें नंबर पर मौजूद है. दिल्ली आज का मैच जीतने के बाद छठे और गुजरात हारने के कारण 7वें नंबर पर खिसक गई है. प्वाइंट्स टेबल में आखिरी 3 टीमों की बात करें तो 8वां स्थान पंजाब किंग्स के पास है, जिसके अभी 4 अंक हैं।

नौवें नंबर पर मौजूद मुंबई इंडियंस के भी 4 पॉइंट्स हैं, लेकिन पंजाब (-0.218) रनरेट के मामले में मुंबई (-0.234) से आगे है. आखिरी स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु है, जो अभी तक मात्र 2 ही पॉइंट्स बटोर पाए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button