खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने आज गृहमंत्री और जलवायु परिवर्तन मंत्री से की मुलाकात

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से उनके निवास पर सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न मुद्दों पर गृहमंत्री से चर्चा की।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से नई दिल्ली के भारत मंडपम में मध्यप्रदेश के नगरीय विकास, आवास और संसदीय कार्यमंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मुलाकात कर शुभकामनाएं दी। इस दौरान उनके साथ उपमुख्यमंत्री अरूण साव भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने आज नई दिल्ली के श्रम शक्ति भवन में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव से सौजन्य भेंट की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने श्री यादव के साथ विभिन्न विभागीय गतिविधियों के बारे में चर्चा की।

आवास और शहरी विकास निगम (हुडको) के अध्यक्ष संजय कुलश्रेष्ठ ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से छत्तीसगढ़ सदन, नई दिल्ली में आज सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने हुडको से संबंधित गतिविधियों के संबंध में मुख्यमंत्री से चर्चा भी की।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button