खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

दिल्ली में भारी बारिश से एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 की छत गिरी: सभी उड़ानें रद्द , छह घायल, बचाव कार्य जारी

बारिश की वजह से आज सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा हो गया। एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 की छत गिर गई, जिसकी वजह से छह लोग घायल हुए हैं। दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है। एयरपोर्ट पर फंसे सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है…

 

नईदिल्ली (ए)। राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। एयरपोर्ट के टर्मिनट-1 पर बारिश की वजह से छत गिरने से वहां मौजूद कई कारें दब गईं। हादसे में छह लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची है। रेस्क्यू का काम शुरू कर दिया गया है।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों ने कहा कि शुक्रवार सुबह दिल्ली एयरपोर्ट टर्मिनल-1 की छत का एक हिस्सा गिरने से छह लोग घायल हो गए। मलबा कई कारों और टैक्सियों के ऊपर गिरा। उन्होंने बताया कि घायल व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अधिकारियों ने कहा कि छत की शीट के अलावा, सपोर्ट बीम भी ढह गई, जिससे टर्मिनल के पिक-अप और ड्रॉप क्षेत्र में खड़ी कारों को नुकसान पहुंचा। क्षतिग्रस्त वाहनों में कोई और न फंसा हो, ये सुनिश्चित करने के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

अधिकारियों ने कहा कि छह में से एक को कार से बचाया गया, जिस पर लोहे की बीम गिरी थी। सुबह करीब साढ़े पांच बजे डीएफएस को घटना के बारे में कॉल मिलने के बाद तीन दमकल गाड़ियों को हवाईअड्डे पर भेजा गया।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा, ‘टी1 दिल्ली एयरपोर्ट पर छत गिरने की घटना पर व्यक्तिगत रूप से नजर रख रहा हूं. हादसे पर सबसे पहले रिस्पांस करने वाली टीम घटनास्थल पर काम कर रही है। साथ ही एयरलाइंस को टी1 पर सभी प्रभावित यात्रियों की सहायता करने की सलाह दी गई है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। बचाव कार्य अभी भी जारी है।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button