छत्तीसगढ़फीचर्ड

प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 1510 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट निट्राजेपम नाईट्रोसन जप्त

रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट को प्रतिबंधित नशीली टेबलेट/सिरप की अवैध रूप से खरीदी-बिक्री एवं अवैध रूप से इस व्यवसाय में संलिप्त लोगों की पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट टीम द्वारा कार्य योजना तैयार कर इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु मुखबीर लगाकर लगातार पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर अवैध रूप से नशीली टेबलेट/सिरप के कारोबार की सूचना एकत्रित की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 13.01.2024 को सूचना प्राप्त हुई कि थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत कालीबाडी स्थित गांधी नगर में एक व्यक्ति अपने मकान में प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली योगेश साहू द्वारा थाना प्रभारी कोतवाली को सूचना की तस्दीक कर आरोपियों को प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया।

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताये उक्त स्थान स्थित मकान पर जाकर रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान मकान में एक व्यक्ति उपस्थित पाया गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम जियाउल उर्फ जाउल निवासी कोतवाली रायपुर का होना बताया है। टीम के सदस्यों द्वारा मकान की तलाशी लेने पर मकान में निट्राजेपम नाईट्रोसन नामक प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखा होना पाया गया।

उक्त प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखने के संबंध में उससे वैध दस्तावेज या अन्य कागजात प्रस्तुत करने कहने पर उसके द्वारा किसी भी प्रकार का कोई वैध दस्तावेज या कागजात प्रस्तुत न कर टीम को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था।

जिस पर आरोपी जियाउल उर्फ जाउल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 1510 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट निट्राजेपम नाईट्रोसन जुमला कीमती लगभग 16,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 09/2024 धारा 22(सी) नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

आरोपी जियाउल उर्फ जाउल थाना कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके विरूद्ध थाना कोतवाली में मारपीट, हत्या का प्रयास, आबकारी एक्ट, नारकोटिक्स एक्ट एवं बलवा साहित प्रतिबंधात्मक धाराओं के लगभग डेढ़ दर्जन अपराध पंजीबद्ध है जिसमें आरोपी जेल निरूद्ध रह चुका है।

गिरफ्तार आरोपी- जियाउल उर्फ जाउल पिता मोह. हफीज उम्र 37 साल निवासी गांधी नगर कालीबाड़ी रायपुर।

कार्यवाही में निरीक्षक जितेन्द्र ताम्रकार थाना प्रभारी कोतवाली, थाना कोतवाली से उपनिरीक्षक हेतराम सिदार, सउनि प्रवीण प्रधान, आर. सुमित वर्मा, विक्रम वर्मा, दिग्विजय सिंह सिदार, शिवराज बघेल तथा म.आर. उर्मिला धु्रव की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button