देश-दुनियाफीचर्ड

दुनिया का पहला टैटू होगा जो 300 मील की दूरी से बनाया गया, लंदन में बैठा था कलाकार, नीदरलैंड में एक्ट्रेस के हाथ में बन रहा था टैटू, जाने कैसे

नईदिल्ली (ए)। लंदन के टैटू कलाकार ने नीदरलैंड की एक महिला के हाथ में टैटू बनया है। इसमें 5 जी तकनीक तथा अत्याधुनिक रोबिटक्स का इस्तेमाल किया गया। यह दुनिया का पहला टैटू होगा जो 300 मील की दूरी से बनाया गया है। टैटू आर्टिस्ट वेस थॉमस ने यह कारनामा टेक्नोलॉजिस्ट नोएल ड्रू के साथ मिलकर पूरा किया है। साथ ही इसमें 3 डी प्रिंटर का भी स्तेमाल किया गया। नोएल ड्रू ने बताया कि वेस के इस डिजाइन को बनाने के लिए उन्होंने करीब सौ बार अपने उपकरणों का परीक्षण किया।

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट की मानें तो बताया जा रहा है कि यह टैटू डच अभिनेत्री स्टिजन फ्रैंसेन के हाथों में बनाया गया। टैटू ऑर्टिस्ट को स्किन को लेकर भी समझ अच्छी है। ड्रू ने बताया कि वेस के साथ काम करना बहुत ही अच्छा था। साथ ही एक बेहतरीन अनुभव मिला। ड्रू ने कहा, यह बेहद पेचीदा काम था पर महिला का साथ मिला। इसलिए यह आसानी से हो सका।

टैटू ऑर्टिस्ट वेस थॉमस ने यह डिजाइन मीलों दूर बैठ एक पुतले पर खींचा। वहीं रोबोट की मदद से नीदरलैंड में बैठी अभिनेत्री स्टिजन फ्रैंसेन के हाथों में बनाया गया। इसे अब तक का असंभव टैटू करार दिया गया है। टैटू कलाकार ने दुनिया के पहले रिमोट टैटू का प्रदर्शन किया है। इस तकनीक को खूब सराहा जा रहा है।बताया गया कि लॉकडाउन के दौरान लगभग छह सप्ताह में द मिल ने लंबी दूरी में टैटू बनाने के लिए पहली बार तकनीक विकसित की। इसमें 3 डी प्रिंटर की भी मदद ली गई। थॉमस ऐसा करके बेहद खुश है।

Related Articles

Back to top button