खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

दुनिया के सभी दिग्गज कंपनियों पीछे छोड़ सबसे मजबूत इंश्योरेंस ब्रांड बना एलआईसी, हासिल किया पहला स्थान

ब्रांड फाइनेंस इंश्योरेंस की रिपोर्ट में एलआईसी की ब्रांड वैल्यू सबसे ज्यादा आंकी गई है. दूसरे नंबर पर कैथी लाइफ इंश्योरेंस और तीसरे स्थान पर एनआरएमए इंश्योरेंस रही है…

नईदिल्ली (ए)। देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम का परचम पूरी दुनिया में फहरा गया है. लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया को पूरी दुनिया का सबसे मजबूत इंश्योरेंस ब्रांड चुना गया है. एलआईसी ने दुनिया की सभी दिग्गज बीमा कंपनियों को पीछे छोड़कर लिस्ट में पहला स्थान हासिल किया है।

 

ब्रांड फाइनेंस इंश्योरेंस 100 रिपोर्ट के अनुसार, एलआईसी टॉप इंश्योरेंस ब्रांड बना है. सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एलआईसी की ब्रांड वैल्यू 9.8 अरब डॉलर आंकी गई है. एलआईसी को ब्रांड स्ट्रेंथ इंडेक्स पर 88.3 का स्कोर मिला है और एएए रेटिंग भी. इस रिपोर्ट में में दूसरे नंबर पर कैथी लाइफ इंश्योरेंस रही है. एनआरएमए इंश्योरेंश ने तीसरे नंबर पर कब्जा जमाया है।

रिपोर्ट के अनुसार, ताइवान की कैथी लाइफ इंश्योरेंस की ब्रांड वैल्यू में 9 फीसदी का इजाफा हुआ है. कंपनी की ब्रांड वैल्यू 4.9 अरब डॉलर आंकी गई है. उधर, ऑस्ट्रेलिया की एनआरएमए इंश्योरेंस की ब्रांड वैल्यू में 82 फीसदी का जबरदस्त उछाल आया और यह 1.3 अरब डॉलर की ब्रांड वैल्यू पर पहुंची है।

रिपोर्ट का दावा है कि ग्लोबल रैंकिंग में चीन के इंश्योरेंस ब्रांड आगे रहे हैं. डेनमार्क की बीमा कंपनी ट्रिग (Tryg) की ब्रांड वैल्यू में भी 66 फीसदी का जबरदस्त उछाल आया है और इसने 1.6 अरब डॉलर का आंकड़ा छू लिया है।

एलआईसी इंडिया ने वित्त वर्ष 2023 में 39,090 करोड़ रुपये पहले साल के प्रीमियम के तौर पर हासिल किए थे. इसके अलावा एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस को 15,197 करोड़ रुपये और एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस को 10,970 करोड़ रुपये का न्यू बिजनेस प्रीमियम हासिल हुआ था।

भारत सरकार ने हाल ही में एलआईसी के कर्मचारियों की वेतन 17 फीसदी बढ़ाई थी. 9 फरवरी, 2024 को एलआईसी के शेयरों ने अपना ऑल टाइम हाई आंकड़ा 1175 रुपये छुआ था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button