दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग एसएसपी ने वीडियो जारी कर ट्रक चालको से कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की, नवीन भारतीय न्याय संहिता का दिया सही विवरण

दुर्ग। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामगोपाल गर्ग ने आज एक वीडियो जारी कर हिट एंड रन केस पर वृस्तित जानकारी देते हुए अफवाहों से बचने की अपील की है।

सोशल मीडिया पर चल रहे कुछ दिनों तक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल व डीजल ना मिलने की लगातार अफवाहों पर ध्यान ना दें सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल व डीजल की आपूर्ति के लिए रायपुर पेट्रोल डिपो से लगातार गाड़ियां निकल रही है।

दुर्ग पुलिस सभी ड्राइवर बंधुओ से भी अपील करता है कि नवीन भारतीय न्याय संहिता के हिट एंड रन मामले में घबराएं नहीं नवीन भारतीय न्याय संहिता के अनुसार लापरवाह वाहन चालक द्वारा मृत्यु घटित करने और घटना के तुरंत बाद किसी पुलिस अधिकारी या मजिस्ट्रेट को इसकी सूचना दिए बिना भाग जाने पर ही न्याय संगत कार्यवाही की जायेगी।

अतः आप सभी से सादर अनुरोध है कि किसी भी प्रकार की भ्रामक खबरों पर ध्यान ना दें और ना ही इन्हें किसी भी माध्यम से फैलाएं।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button