दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग एसपी प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर ताबड़तोड़ कार्यवाही: आम जगह पर शराब पीने एवं पिलाने वालो 84 आरोपियों पर हुई कार्यवाही

दुर्ग। नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देशन पर थाना प्रभारियों को आम जगह पर शराब पीने एवं पिलाने वालो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया था।

इसी तारतम्य में दिनांक 07.07.2021 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय ध्रुव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनंत कुमार एव सभी सीएसपी/एसडीओपी के पर्यवेक्षण थाना प्रभारीगण के नेतृत्व में प्राप्त सूचनाओं के आधार पर पुलिस की टीम द्वारा क्षेत्र के अलग – अलग स्थानों में ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुये कुल 83 प्रकरण दर्ज कर, 84 आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। दुर्ग पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button