छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग और राजनांदगांव आईजी ने ली इंटर डिस्ट्रिक्ट बॉर्डर मीटिंग, सुरक्षा संबंधित एवम निष्पक्ष मतदान करने पर हुई चर्चा

लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र दुर्ग रेंज अंतर्गत जिला बालोद के सीमावर्ती जिले क्रमशः कांकेर एवं मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के अधिकारीगणों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समन्वय बैठक ली गई…

भिलाई। बुधवार को पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज रामगोपाल गर्ग और पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज दीपक झा के द्वारा इंटर डिस्ट्रिक्ट बॉर्डर मीटिंग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ली गई, मीटिंग में डी.आई.जी. कांकेर के.एल.ध्रुव, पुलिस अधीक्षक कांकेर, बालोद एवं मोहला–मानपुर –अंबागढ़ चौकी व आईटीबीपी के कमांडेंट उपस्थित रहे। मीटिंग का प्रमुख उद्देश्य आगामी लोकसभा निर्वाचन को स्वतंत्र एवम निष्पक्ष कराने सरहदी जिले से आपसी तालमेल बढ़ाने, परस्पर सूचनातंत्र मजबूत करने तथा बॉर्डर सीलिंग को लेकर इंटर डिस्ट्रिक्ट बॉर्डर मीटिंग रखी गई थी।

लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र दुर्ग रेंज अंतर्गत जिला बालोद के सीमावर्ती जिले क्रमशः कांकेर एवं मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के अधिकारीगणों की अंतर्जिला समन्वय बैठक, जिसमे जिला बालोद की सीमा से जुडे क्षेत्रों की संवेदनशीलता को ध्यान रखते हुए आपसी तालमेल बढ़ाने व अन्य अवैधानिक व्यापार पर अंकुश लगाये जाने हेतु चर्चा की गई एवं विभिन्न मुद्दों पर कार्यवाही की सहमति हुई।

उपरोक्त मीटिंग में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांकेर आई के एलेसेला, पुलिस अधीक्षक बालोद एस आर भगत, पुलिस अधीक्षक मानपुर मोहला अंबागढ़ चौकी वाय पी सिंह सहित आईटीबीपी के सेनानी 27वी वाहिनी मॉनपुर विवेक कुमार पांडेय, मुकेश कुमार दशमाना सेनानी 44वीं वाहिनी मोहला, सिद्धार्थ कुमार सेनानी 38वीं वाहिनी आईटीबीपी छुरिया एवं अन्य वरिष्ठ राजपत्रित अधिकारी उपस्थित रहे। मीटिंग को स्टेनो श्रीनिवास राव एवं PRO दुर्ग प्रशांत शुक्ला द्वारा क्रियान्वित किया गया।

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग ने ली बैठक: मंगलवार को पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज रामगोपाल गर्ग के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रेंज स्तरीय मीटिंग ली गई। मीटिंग में जिला दुर्ग, बालोद एवं बेमेतरा के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे। मीटिंग का प्रमुख उद्देश्य माननीय उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली एवम माननीय उच्च न्यायालय, बिलासपुर के द्वारा जारी किए गए पत्राचार, वारंट अथवा जवाबदावा पर आवश्यक कार्यवाही समय सीमा पर किया जाना था।

जवाबदावा पेश करने के लिए जिन अफसरों को अधिकृत किया गया है, उनको गंभीरता के साथ तय समय में जवाब पेश करने के निर्देश भी दिए हैं। श्री गर्ग के द्वारा इस बात को लेकर नाराजगी जताई है कि तय समय में जवाब पेश नहीं होने पर अवमानना की स्थिति निर्मित होती है, यदि ऐसे प्रकरण संज्ञान में आए तो संबंधित पुलिस अधिकारी / कर्मचारी की जवाबदेही तय की जाएगी।

माननीय न्यायालय द्वारा निर्धारित समयावधि के भीतर से जवाब दावा प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं साथ ही चेतावनी दी है कि जवाब दावा बनवाने में कोताही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

माननीय न्यायालय के प्रकरण के संबंध में अघतन स्थिति हेतु ऑनलाइन के माध्यम से जानकारी लेकर निर्देशों का पालन कर विलंब न करने, माननीय उच्च न्यायालय से प्राप्त वारंटों की तामिली प्राथमिकता के आधार पर करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथी ही जिलों में पाक्षिक आधार पर इन प्रकरणों की जानकारी इकट्ठा करने और मीटिंग लेने की बात भी कहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button