दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर 15 लाख रुपए की धोखाधडी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। थाना मोहन नगर दिनांक 10.08.2025 को प्रार्थी रूपेश कुमार पिता लालचंद उम्र 30 साल निवासी अम्बेडकर नगर वार्ड 58 उरला द्वारा थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश किया, जिसमें अनावेदक गणों द्वारा सरकारी नौकरी लगाने के एवज मे फर्जी नौकरी का दस्तावेज तैयार कर नौकरी लगाने के नाम पर 15,00,000/- रूपये का गबन किए जाने की शिकायत पर थाना मोहन में अपराध क्रमांक 394/2025 धारा 420,467,468,471,34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

घटना को गंभीरता लेते हुये थाना प्रभारी थाना मोहन नगर द्वारा वरिष्ठ अधिकारीयो के मार्गदर्शन पर विशेष टीम गठीत कर आरोपी की पता साजी हेतु रवाना किया गया।

दिनाँक 11.08.2025 को संबधित घटना के संदेहियो को पुलिस अभिरक्षा मे लकर पुछताछ करने पर अपराध का घटित करना स्वीकार करने पर पर्याप्त साक्ष होने से आरोपी को विधिवत् गिरफतार कर रिमाण्ड पर भेजा जाता है। उक्त कार्यवाही में थाना मोहन नगर की महत्वपुर्ण भूमिका रही।

गिरफतार आरोपी:- हितेश सिन्हा उम्र 30 साल निवासी बोरसी रोड न्यू आर्दश नगर दुर्ग थाना पदमनाभपुर जिला दुर्ग छग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button