दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग कलेक्टर की जनता से अपील : मोबाइल नंबर और पता सही लिखे ताकि ट्रेसिंग में ना हो कोई दिक्कत

दुर्ग। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आम नागरिकों से अपील की है कि टेस्टिंग के दौरान भरे गए फॉर्म को काफी सावधानी से भरे। इसमें मोबाइल नंबर और एड्रेस चेक कर लें, कई बार मोबाइल नंबर गलत होने की वजह से या एड्रेस सही नहीं दिए जाने की वजह से ट्रेसिंग में दिक्कत होती है। इससे मरीज को बचाने का अमूल्य समय नष्ट होता है। साथ ही प्रशासनिक अमले को भी काफी दिक्कत आती है। टेस्टिंग के बाद क्रशिंग टीम को मरीजों को लोकेट करने में न्यूनतम समय लगे इसके लिए सही एड्रेस और मोबाइल नंबर होना बहुत आवश्यक है कलेक्टर ने अपील की है कि टेस्टिंग के दौरान सैंपल देने के दौरान सभी नागरिक इस बात का विशेष ध्यान दें कलेक्टर नागरिकों से अपील की है कि कोरोना के लक्ष्ण उभरते ही टेस्ट कराएं ताकि इलाज जल्द शुरू किया जा सके।

Related Articles

Back to top button