छत्तीसगढ़फीचर्ड

छत्तीसगढ़ सरकार ने गौमूत्र खरीदी को लेकर जारी किया आदेश

रायपुर। सोमवार को छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। गौमूत्र क्रय एवं उत्पादन तैयार करने के लिए आदेश जारी किया है। गोधन योजना के अंतर्गत ग़ौठान चयन, प्रशिक्षण एवं प्रारंभिक तैयारी करने के लिए आदेश जारी किया गया है.समस्त संभागायुक्त, समस्त कलेक्टर, समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को विशेष सचिव डॉ.अय्याज एफ तंबोली के हस्ताक्षर युक्त आदेश जारी किया गया है। जिसमे पांच बिंदुओ है।

आदेश में कहा गया है की प्रत्येक ज़िले में दो स्वावलंबी एवं सक्रिय गौठानों और स्व सहायता समूह का चयन का चयन किया जाएगा। गौठान प्रबंधन समिति और स्व सहायता समूह के सदस्यों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। गौमूत्र गुणवत्ता परीक्षण संबंधित किट की उपलब्धता होगी. गौमूत्र क्रय एवं उत्पादन भंडार है तो आवश्यक अधोसंरचना की उपलब्धता होगी. कृषि विभाग एवं किसान कल्याण, जैव प्रौद्योगिकी विभाग मंत्रालय से आदेश जारी हुआ है। देखिए आदेश…

 

Related Articles

Back to top button