दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग के सहायक संचालक सौरभ शर्मा को जनसंपर्क कार्यालय के तरफ से दी गई विदाई

दुर्ग। दुर्ग जिले में 4 वर्ष के लंबे कार्यकाल के बाद जिला जनसंपर्क कार्यालय के सहायक संचालक सौरभ शर्मा का स्थानांतरण जनसंपर्क संचनालय रायपुर होने पर जिला जनसंपर्क कार्यालय दुर्ग के अधिकारी एवं कर्मचारी गणों द्वारा उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।

सभी ने उनकी उपस्थिति में बिताए गए अविस्मरणीय पलों को याद किया और उनके नेतृत्व व मार्गदर्शन के लिए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर जिले के सभी पत्रकार बंधु ने भी क्रमवार अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

विदाई के इस क्षण में कार्यालय के सहायक संचालक आर नटेश, सहायक संचालक प्रदीप सिंह कंवर, सूचना सहायक भारती साहू , छाया चित्रकार शशांक ठाकुर, कनक कोमरा, जिला समन्वयक गावेन्द्र देशमुख, हेमलता साहू , ऐश्वर्यलता साहू, दिनेश साहू, अंजली फूले, मंजु कोमरा, राघव यादव, भोलाराम यादव, हिमेश ठाकुर, रिंकू फूले उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button