दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू ने वार्ड 2, 3, 4, 5, 6 में किया जनसंपर्क, समर्थन में कल मुख्यमंत्री करेंगे चुनावी सभा

दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू जनता का भरपूर सहयोग और आर्शीवार मिल रहा है। वार्डों में  ताम्र ध्वज साहू जनसंपर्क कर रहे हैं। शनिवार को नगर निगम रिसाली के वार्ड नं 3 यादव चौक रुआबांधा बस्ती जनसम्पर्क वार्ड नं. 1 बी-ब्लाक क्लब हाउस तालपुरी, वार्ड नं. 22 अवन्ती उद्यान मैत्री कुन्ज रिसाली, वार्ड नं. 5 शिव मंदिर एचएससीएल कॉलोनी रुआबांधा ,वार्ड नं 6 हनुमान मंदिर रूआबांधा सेक्टर, वार्ड नं. 4 शनिचरी बाजार मंच रुआबांधा बस्ती, वार्ड नं. 2 गांधी चौक रुआबांधा ,वार्ड नं. 23, 24 समायरा इन प्रगति नगर रिसाली,वार्ड नं. 25. 26 रिसाली , वार्ड नं. 28 रिसाली,वार्ड नं. 27 जॉय फाउंडेशन मैत्री नगर रिसाली, चौक रिसाली बस्ती , वार्ड नं. 30 मिल पारा रिसाली,वार्ड नं. 29 दुर्गा मंच रिसाली भाठा, जिला दुर्ग ,वार्ड नं. 07 गायत्री मंदिर रिसाली सेक्टर,वार्ड नं. 08 इस्पात क्लब रिसाली सेक्टर,09, 10 एकता मंच रिसाली सेक्टर, वार्ड नं. 11. 12 आत्मानंद गार्डन मरोदा सेक्टर चुनावी प्रचार किया।

इस अवसर विधायक प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू ने कहा की जिसे जनता ने पूरा विश्वास जताया। कांग्रेस सरकार ने सीएम भूपेश बघेल ने घोषणा की है कि सिलिंडर रिफलिंग में छूट की घोषणा की है। मतलब जो सिलेंडर लोग अभी 1000 रुपए से अधिक में बिक रही है। वह सिलेंडर प्रदेश भर में मात्र 475 रुपए में जनता को दिया जाएगा। इस पर जनता ने अपना पूरा भरोसा जताया और कहा कि हमें कांग्रेस सरकार पर भरोसा है। सीएम भूपेश बघेल ने जो वादा किया वह निभाया।

इस अवसर पर कांग्रेस प्रत्याशी श्री साहू ने कहा कि जनता की सेवा ही मेरा धर्म है और मैं अपना धर्म पूरी इमानदारी निष्ठा और पूरी श्रद्धा से ​निभाते आया हूं। ​​हमने सबसे पहले भिलाई से अलग कर रिसाली को नया नगर निगम बनाया रिसाली के सभी वार्डो का गठन कर सभी वार्डो में सी सी रोड,कालेज , अस्पताल, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, तालाबों का सौन्दर्य करण ,जगह जगह गार्डन निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्य हुआ है।

केजी से पीजी तक नि:शुल्क होगी शिक्षा
प्रत्याशी श्री साहू ने कहा कि जब तक प्रदेश में भाजपा सरकार थी, सिर्फ जनता को परेशान किया गया। महंगाई बढ़ाई गई। जनता के हित में कोई काम नहीं हुई। लेकिन जैसे ही कांग्रेस की सरकार आई सीएम भूपेश बघेल ने गरीब लोग भी अपने बच्चे को बेहतर शिक्षा दे सकें।

इसके लिए स्वामी आत्मानंद स्कूल प्रदेश भर में खोला। और अब केजी से पीजी तक शिक्षा को पूरी तरह से फ्री कर दिया जाएगा। बच्चे बीए करें या इंजीनियरिंग व मेडिकल की पढ़ाई पूरी तरह से फ्री होगी। अब प्रदेश का हर बच्चा अपने माता पिता का सपना पूरा कर सकेंगे। पैसा की कमी किसी की शिक्षा और पढ़ाई में बाधा नहीं बनेगी।

इस अवसर पर नगर निगम रिसाली की महापौर शशि सिन्हा,सभापति केशव बंछोर, ब्लॉक अध्यक्ष मुकुंद भाऊ, चन्द्रकान्त कोरे,शीला नारखेड़े ,राजेन्द्र रजक,सारिका साहू, टीकम साहू, ज़ाहिर अब्बास ,सीमा साहू ,अनिल देशमुख, अनूप डे, विलाश बोरकर ,चन्द्र भान ठाकुर ,जमुना ठाकुर, सहित सभी वार्ड पार्षद गण, एलेडरमेन, युवा कांग्रेस महिला कांग्रेस सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद थे।

सीएम भूपेश बघेल कल ग्राम कुथरेल में करेंगे चुनावी प्रचार, कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू के समर्थन में लेंगे सभा: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों के स्टार प्रचारकों का दौरा का सिलसिला जारी है। पार्टियों के बड़े नेता अपने प्रत्याशियों के समर्थन करने प्रदेश पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार 06 नवंबर को दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू के पक्ष में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी अपने प्रत्याशियों के समर्थन करने ग्राम कुथरेल के लीला मैदान में दोपहर 2 बजे पहुंचेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button