दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग जिला अस्पताल में ओपीडी का समय बदला; नवंबर से फरवरी तक इतने बजे तक खुलेगा ओपीडी

 

दुर्ग। शासन के निर्देशानुसार शीत ऋतु में माह नवंबर से फरवरी तक जिला चिकित्सालय दुर्ग की ओ.पी.डी. का समय (सुबह पाली) प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा। जिसमें दोपहर 12.30 बजे तक रोगियों का पंजीयन किया जायेगा एवं (शाम की पाली) शाम 4 बजे से 6 बजे तक रहेगा।

जिसमें शाम 5.30 बजे तक रोगियों का पंजीयन किया जायेगा। रविवार एवं अन्य शासकीय अवकाश के दिनों में जिला चिकित्सालय दुर्ग की आपातकालीन ओपीडी 24 घंटे खुली रहेंगी।

Related Articles

Back to top button