दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग जिला अस्पताल में 80 वर्षीय महिला की लंबर स्पाइन का हुआ सफल ईलाज

दुर्ग। दुर्ग सिविल सर्जन डॉ. वी.के. शर्मा के नेतृत्व में दुर्ग जिला चिकित्सालय ने एक और उपलब्धि हासिल की है। जिला चिकित्सालय दुर्ग पूरे राज्य में एकमात्र ऐसा अस्पताल है जहां पर न्यूरो सर्जन की पदस्थापना हुई और जीरो रिफरल की रणनीति पर कार्य करते हुए सबसे पहले न्यूरो सर्जरी केस को कर पाने में आज सफलता प्राप्त की।

जिला चिकित्सालय दुर्ग में हीरा बाई नाम की 80 वर्षीय महिला का लंबर स्पाइन ऑपरेशन न्यूरो सर्जन डॉ. कुलदीप सिंह एवं निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. बसंत चौरसिया, डॉ. श्रीकांत वर्मा के द्वारा किया गया एवं स्टाफ नर्स शिबेन दानी एवं ड्रेसर रमेश की भी अहम भूमिका रही है।

डॉ. बसंत चौरसिया ने बताया कि महिला घर में ही गिर गई थी जिसके कारण मरीज की रीढ़ की हड्डी में फैक्चर हो गया था जिसके कारण मरीज उठ व बैठ नहीं पा रही थी एवं बहुत ही ज्यादा दर्द में थी।

जिला चिकित्सालय दुर्ग में डॉ. कुलदीप सिंह को ओपीडी में चेकअप कराने के पश्चात् उनके द्वारा ऑपरेशन कराने की सलाह दी फिर उनका मेडिकल चेकअप करवाने के बाद मरीज का सफलतापूर्वक ऑपरेशन कराया गया एवं मरीज आज पूर्णतया स्वस्थ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button