देश-दुनियाफीचर्ड

इंडियन कोस्ट गार्ड को मिली बड़ी सफलता: पाकिस्तानी नाव से हथियार और गोला बारूद के साथ 300 करोड़ का ड्रग्स बरामद

गुजरात से लगी पाकिस्तानी समुद्री सीमा पर इंडियन कोस्ट गार्ड ने एटीएस के साथ एक जॉइंट ऑपरेशन में पाकिस्तानी नाव को पकड़ा है जिसमें से हथियार, गोला बारूद और ड्रग्स बरामद हुए…

अहमदाबाद (ए)। गुजरात में इंडियन कोस्ट गार्ड ने एटीएस के इनपुट के आधार पर एक पाकिस्तानी नाव को पकड़ा है. इस नाव में 10 पाकिस्तानी सवार थे. आईसीजी को इस बोट से हथियार और गोला बारूद के साथ-साथ 40 किलो ड्रग्स भी बरामद हुई है. इस ड्रग्स की कीमत 300 करोड़ आंकी गई है. आईसीजी ने बताया कि ये ऑपरेशन 25 और 26 दिसंबर की रात को चलाया गया था।

आईसीजी अधिकारियों ने कहा कि एक खास खुफिया इनपुट गुजरात एटीएस की तरफ से मिला था कि एक पाकिस्तानी बोट भारतीय सीमा में प्रवेश कर रही है. इसके बाद 25 और 26 दिसंबर की रात को एक ऑपरेशन चलाया गया जिसमें आईजीसी ने अपने जहाज अरिंजय को पाकिस्तान से लगी समुद्री सीमार रेखा पर तैनात कर दिया था।

आईसीजी ने बरामद किए हथियार, गोला-बारूद और ड्रग्स: इसके बाद टीम ने एक मछली पकड़ने वाली पाकिस्तीनी बोट को रोका जिसका नाम अल सोहेली था. इसमें जब तलाशी ली गई तो इससे हथियार, गोला बारूद और 40 किलोग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ. जिसकी कीमत 300 करोड़ रुपये आंकी गई है. आईसीजी ने आगे बताया है कि फिलहाल चालक दल के साथ नाव को पकड़ लिया गया है और आगे की जांच के लिए ओखा लाया जा रहा है।

18 महीनों में 7वां अभियान: पिछले 18 महीनों में भारतीय तटरक्षक बल और एटीएस, गुजरात द्वारा यह सातवां संयुक्त अभियान है और ऐसा पहला अभियान है जिसमें कथित तौर पर ड्रग्स के साथ हथियारों और गोला-बारूद की तस्करी की गई है. इस अवधि के दौरान, 44 पाकिस्तानी और 07 ईरानी चालक दल की गिरफ्तारी के साथ 1930 करोड़ रुपये मूल्य की कुल 346 किलोग्राम हेरोइन पहले ही जब्त की जा चुकी है।

https://twitter.com/ANI/status/1607357408057380867?t=Zz2c4JKKqX4S4PeQCWseFw&s=19

Related Articles

Back to top button