खास खबरदुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग जिला के 5 ASP के कार्यों का हुआ विभाजन: सुखनंदन- भिलाई, अभिषेक- दुर्ग, देवव्रत- ग्रामीण, ऋचा- सायबर और पद्मश्री संभालेंगी महिला सेल, कार्यालय का स्थान भी बदला

दुर्ग। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला ने जिले में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षको के कार्य का विभाजन किया है। दुर्ग जिला में वर्तमान में 05 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पदस्थ है। जिनके कार्यों का विभाजन पर्यवेक्षण अनुभाग के आधार पर किया गया है वही कार्यालयों का स्थान बदला गया है।

जारी आदेशानुसार अब अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुखनंदन राठौर के अधीनस्थ भिलाई नगर और छावनी सीएसपी रहेंगे। जिसके अधीनस्थ थाना भिलाई नगर, भिलाई भट्टी, नेवई, सुपेला, वैशाली नगर, स्मृति नगर, छावनी, जामुल, खुर्सीपार, पुरानी भिलाई और कुम्हारी होगा साथ ही इनका कार्यालय पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर 6 होगा।

 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग अभिषेक झा के अधीनस्थ दुर्ग सीएसपी और पुलिस अधीक्षक कार्यालय दुर्ग की शाखाएं के समस्त कार्य होगा। जिनके अधीनस्थ थाना दुर्ग कोतवाली, पद्मनाभपुर, मोहननगर, पुलगांव, अंजोरा चौकी, जेवरा सिरसा रहेगा साथ ही पुलिस नियंत्रण कक्ष, जिला विशेष शाखा, सीसीटीएनएस, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया/प्रिंट मीडिया प्रेसवार्ता, रक्षित केंद्र, अपीलीय जनसूचना अधिकारी और डायल- 112 का प्रभार रहेगा। इनका कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय दुर्ग में होगा।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण देवव्रत सिरमौर के अधीनस्थ पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन होंगे जिसके अधीनस्थ थाना पाटन, रानीतराई, उतई, चौकी मचांदुर, अम्लेश्वर, अण्डा, जामगांव (आर), धमधा, बोरी, चौकी लिटिया सेमरिया और नंदनी नगर होगा। इनका कार्यालय सेक्टर 6 भिलाई नगर में होगा।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऋचा मिश्रा के अधीनस्थ एसीसीयू और सायबर सेल रहेगा। इनका कार्यालय सायबर सेल कार्यालय, भिलाई भट्टी होगा।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आईयूसीएडब्लू पदमश्री तंवर के अधीनस्थ आईयूसीएडब्लू, महिला थाना और महिला सेल होगा तथा इनका कार्यालय सेक्टर 6 भिलाई नगर होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button