दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की रथयात्रा में शामिल हुए मनीष पाण्डेय

भिलाई। पूरे देश की भांति इस्पात नगरी में भी रथयात्रा धूमधाम से मनाया गया। सेंट्रल एवेन्यू में हजारों की संख्या में श्रद्धालु महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की रथयात्रा में शामिल हुए। भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष पाण्डेय आज सेक्टर -4 एवं सेक्टर 06 में रथयात्रा में शामिल हुए। इस दौरान महाप्रभु की पूजा-अर्चना कर आशीर्वााद प्राप्त किया एवं भिलाईवासियों के खुशहाली की कामना की।

श्री पाण्डेय ने कहा कि यह पर्व छत्तीसगढ़ के लिए बहुत बड़ा उत्सव है। भगवान जगन्नाथ किसानों के रक्षक हैं, उन्हीं की कृपा से बारिश होती है। उन्हीं की कृपा से धान की बालियों में दूध भरता है और उन्हीं की कृपा से किसानों के घर समृद्धि आती है।

श्री पाण्डेय ने कहा कि भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा से मेरी प्रार्थना है कि वे हम सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें और हमें शांति, समृद्धि और खुशहाली की ओर अग्रसर करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button