दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भाजपा सुपेला मंडल की बैठक संपन्न: विधानसभा की तैयारियों में पूरी ताकत से जुट जाने का किया गया आह्वान

 

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई के नवनियुक्त अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया द्वारा लगातार विभिन्न मंडलों की बैठक ली जा रही है। इसी तारतम्य में जिला अध्यक्ष द्वारा सुपेला मंडल की परिचयात्मक एवं संगठनात्मक बैठक ली गई। छत्तीसगढ़ अग्रवाल समाज भवन में संपन्न इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अपने उद्बोधन में उन्होंने समस्त कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को आगामी 2023 के विधानसभा की तैयारियों में पूरी ताकत से जुट जाने का आह्वान किया।

समस्त बूथों की संरचना को मजबूत करने एवं केंद्र सरकार की लाभकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने हेतु कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष विजय जायसवाल ने संचालन आकाश माहेश्वरी एवं आभार प्रदर्शन अनीता वर्मा ने किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र साहू, महामंत्री शंकर लाल देवांगन , पूर्व महापौर निर्मला यादव , डॉ रतन तिवारी, पुरुषोत्तम देवांगन, मनोज तिवारी, अन्नू मिश्रा सहित मुकेश अग्रवाल , चंदेश्वरी बांधे, राकेश नागदेव, रमेश ठाकुर, स्वाति गुप्ता, रमा राजपूत, दीपक भोंडेकर, रूप राम साहू, गीता विश्वकर्मा, सरला आचार्य, पुष्पलता कर, रमेश श्रीवास्तव ,उत्तम साहू, जयप्रकाश यादव, दीपक रावणा, रमेश दादर,धनेश्वर चौहान, रंजीत ठाकुर,

विवेक अग्रवाल, यशवंत पारलेवार, अजय साहनी ,संतोष ठाकुर, रितेश दुबे, अनिल सिंह, सुनील शर्मा, रामानुज ठाकुर, उपेंद्र द्विवेदी ,सौरव जायसवाल ,अनिल सोनकर, दीपा परिहार, स्नेहा शुक्ला, संध्या ठाकुर, रीता सिंह, रवि गणवीर, हर्षल यादव, दिनेश देवांगन, नरेश पंडित, गोवर्धन साहू , रोहित दुबे, सृष्टि सेनगुप्ता , राखी शुक्ला,श्रुति तिवारी, सौरभ चटर्जी सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपनी सहभागिता प्रदान की।

Related Articles

Back to top button