दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग जिला में बेरोजगारी भत्ता से 5784 हितग्राही हुए लाभान्वित, 1.44 करोड़ रुपए से अधिक की राशि किया गया अंतरित

दुर्ग। मुख्य मंत्री निवास रायपुर में बेरोजगारी भत्ता राशि अंतरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में दुर्ग जिला से 32 हितग्राहियों ने उक्त कार्यक्रम में हिस्सा लिया। साथ ही इस कार्यक्रम में एनआईसी दुर्ग में जिले के 10 युवा हितग्राहियों में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम में हिस्सा लिया।

मुख्यमंत्री के द्वारा राशि अन्तरण करते ही धर्मेश ठाकुर एवं ऐश्वर्या साहू के खाते में 2500 बेरोजगारी राशि जमा होने का मैसेज प्राप्त हुआ। माननीय मुख्य मंत्री ने दुर्ग की निवासी ऐश्वर्या साहू से चर्चा कर बेरोजगारी भत्ता राशि के संबंध में जानकारी ली। ऐश्वर्या ने कहा कि इस राशि का उपयोग वे एमए की पढ़ाई एवं प्रतियोगी परीक्षा के लिए करेंगी।

आज तक जिले के 9393 लोगों ने बेरोजगारी भत्ता योजना के लिए आनलाइन आवेदन किया है जिसमें से 5784 लोगों का आवेदन स्वीकृत किया जा चुका है।

सभी स्वीकृत हितग्राहियों को 14460000.00 (एक करोड़ 44 लाख साठ हजार रुपये) अंतरित किया गया। शेष आवेदकों के आवेदन सत्यापन की प्रक्रिया जारी है। उक्त कार्यक्रम में एनआईसी में दुर्ग शहर विधायक अरुण वोरा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अश्विनी देवांगन, उप संचालक रोजगार राजकुमार कुर्रे उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button