दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग जिले का पहला डिजिटल लाइब्रेरी खुर्सीपार में बन कर तैयार, विधायक देवेंद्र यादव ने जनता को किया समर्पित

भिलाई। दुर्ग जिले का पहला डिजिटल लाइब्रेरी खुर्सीपार श्रीराम चौक के पास बन कर तैयार हो गया है। जिसे आज भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने ​भिलाई के छात्र-छात्राओं को सौंप दिया है। पूरे विधि विधान के सा​थ लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां छात्र-छात्राओं के साथ विधायक ने फीता काटकर लाइब्रेरी का लोकार्पण किया। इस दौरान क्षेत्र के विद्यार्थियों में बड़ी उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला।

फीता काटने के साथ विधायक श्री यादव सहित सभी ने लिए लाइब्रेरी ओपन की गई। सभी ने लाइब्रेरी के प्रत्येक कमरे, रीडिंग जोन, बुक्स आदि का निरीक्षण किया। लाइब्रेरी की खूबसूरती और सुविधाओ को देख कर क्षेत्र के नागरिक व छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह का माहौल रहा। लाइब्रेरी में सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए है। क्षेत्र के नागरिकों ने इसके लिए​ विधायक श्री यादव का ​आभार जताया। लोकार्पण कार्यक्रम में महापौर नीरज पाल सहित सभी एमआईसी मेंबर, क्षेत्र के कांग्रेसी नेता आदि शामिल रहे।

वर्जन: अब सभी करेंगे ​विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी हमारे बच्चे भी बैंक, रेलवे, यूपीएससी, पीएससी सहित सभी तरह की परीक्षा दे सकें। उनकी पढ़ाई में पैसा और सुविधा संसाधन की कमी कोई बाधा ना बने। सभी बच्चों जरूरी किताबें उपलब्ध कराने यह लाइब्रेरी शुरू की गई है। जो हमारे बच्चों को भविष्य उज्जवल बनाएंगी। मेरी यह प्रार्थना है कि हमारे बच्चे खूब पढ़े और​ ​इस शिक्षाधानी का नाम पूरे विश्व में रौशन करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button