Uncategorised

SP प्रशांत ठाकुर ने नक्सल प्रभावित क्षेत्र के थानों के किया निरीक्षण, बोराई स्थित चेक पोस्ट एवं धान खरीदी केन्द्र पहुंचे

पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने किया नक्सल प्रभावित इलाके में स्थित थाना क्षेत्रों का निरीक्षण, बोराई स्थित चेक पोस्ट एवं धान खरीदी केन्द्रों का किया निरीक्षण…

धमतरी। पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने नक्सल प्रभावित इलाके में स्थित थाने क्षेत्रों का निरीक्षण किया। सीमावर्ती थाना बोराई में चेक पोस्ट का निरीक्षण कर बाहर से आने वाले अवैध धान एवं गाँजे,अवैध शराब के तस्करी को रोकने एवं सख्त कार्यवाही करने के भी निर्देश दिये।

बोराई थाने एवं सीआरपीएफ कैम्प निरीक्षण कर सभी अधिकारी/कर्मचारियों से रूबरू हुए और उनका हालचाल जाना। उपस्थित जवानों को ईमानदारी व सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने की निर्देश दिया गया। नक्सली गतिविधियों पर सतत निगाह रखने हेतु निर्देशित किया गया।

Related Articles

Back to top button