दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग जिले में धान संग्रहण केंद्रों की तैयारी का कलेक्टर अभिजीत सिंह ने किया निरीक्षण

दुर्ग। जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत 102 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से कुल 2,57,972 मीट्रिक टन धान का उपार्जन किया गया है। वर्तमान में जिले की 120 राइस मिलों का पंजीयन किया गया है, जिनके माध्यम से डिलीवरी ऑर्डर के जरिए धान का उठाव किया जा रहा है।

समितियों से उपार्जित धान के सुरक्षित भंडारण हेतु जिले में धान संग्रहण केंद्रों की कार्ययोजना तैयार की गई है। शासन की योजना के अनुसार दुर्ग जिले के धान संग्रहण केंद्रों में अन्य जिलों से उपार्जित धान का भी भंडारण किया जाएगा।

इसी क्रम में कलेक्टर श्री सिंह द्वारा जिले के सभी प्रमुख धान संग्रहण केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कोड़ियां, जेवरा-सिरसा, अरसनारा एवं सेलूद स्थित धान संग्रहण केंद्रों में सड़क मरम्मत और समतलीकरण कार्य हेतु मलबा एवं आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।

कलेक्टर ने केंद्रों में वाहनों की सुचारू आवाजाही, धान के सुरक्षित भंडारण एवं उचित रख-रखाव को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के समय जिला विपणन अधिकारी एवं संबंधित केंद्र प्रभारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button